यूटिलिटी

नहीं किया ये काम तो दोबारा फाइल करना पड़ जाएगा ITR, अलग से लगेगी 5000 रु की चपत

ITR Verification Process: एसेसमेंट ईयर (AY) 2023-24 के लिए आईटीआर फाइल करने की लास्ट डेट 31 जुलाई, 2023 थी। जिन लोगों ने 31 जुलाई से पहले अपना आईटीआर फाइल किया था, वे फिलहाल बिना किसी जुर्माने के इसे वेरिफाई कर सकते हैं।

Image

ITR को वेरिफाई नहीं किया तो लगेगा जुर्माना

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • ITR को वेरिफाई करना होता है जरूरी
  • न करने पर लगता है जुर्माना
  • दोबारा फाइल करना पड़ेगा आईटीआर

ITR Verification Process: आयकर विभाग (Income Tax Department) ने फिर से टैक्सपेयर्स से कहा है कि आईटीआर (ITR) फाइल करने वालों को अपने रिटर्न को जल्द से जल्द वेरिफाई करना चाहिए। आईटीआर फाइल करने के 30 दिनों के भीतर उसे वेरिफाई करना आवश्यक है। ऐसा न करने पर आपका आईटीआर अस्वीकार कर दिया जाएगा। अब तक लगभग 6.93 करोड़ आईटीआर दाखिल किए जा चुके हैं, जिनमें से 6.69 करोड़ का वेरिफिकेशन पहले ही हो चुका है।

लग सकता है 5000 रु का जुर्माना

एसेसमेंट ईयर (AY) 2023-24 के लिए आईटीआर फाइल करने की लास्ट डेट 31 जुलाई, 2023 थी। जिन लोगों ने 31 जुलाई से पहले अपना आईटीआर फाइल किया था, वे फिलहाल बिना किसी जुर्माने के इसे वेरिफाई कर सकते हैं।

हालाँकि, यदि आईटीआर को वेरिफाई न किया गया तो इसे अस्वीकार कर दिया जाएगा और उस कंडीशन में ऐसे लोगों पर न सिर्फ 5,000 रुपये का जुर्माना लगेगा, बल्कि फिर से आईटीआर फाइल करना होगा।

ITR Verification Process

आईटीआर को वेरिफाई करना जरूरी

पहले मिलती थी 120 दिनों की मोहलत

अगर आपने अपना आईटीआर फाइल कर दिया है तो आपको इसे 30 दिनों के अंदर ही वेरिफाई भी करना होगा। पहले इस काम के लिए 120 दिन की मोहलत मिलती थी। मगर अगस्त 2022 में इसे घटाकर 30 दिन कर दिया गया। अब नियम ये है कि यदि आप आज अपना आईटीआर दाखिल करते हैं, तो आईटीआर को 30 दिनों के भीतर वेरिफाई करना होगा। वरना आपका आईटीआर अस्वीकार कर दिया जाएगा।

कैसे करें आईटीआर को वेरिफाई

इसके लिए सबसे आयकर ई-फाइलिंग वेबसाइट लॉग इन करें ई-वेरिफाई रिटर्न पर क्लिक करें और वहां 'जनरेट इलेक्ट्रॉनिक वेरिफिकेशन कोड (ईवीसी)' टाइटल के तहत 'Through Bank Account' ऑप्शन चुनें। फिर 'कंटिन्यू' पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर या ईमेल पर प्राप्त ईवीसी को पंच करें।

इसके बाद 'ई-वेरिफाई' पर क्लिक करें सफलता संदेश "Return successfully e-verified" मैसेज स्क्रीन पर दिखेगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article