Uses of Google Pay: आज के डिजिटल दौर में यूपीआई पेमेंट के लिए आप भी गूगल पे (GPay) का इस्तेमाल करते होंगे। लेकिन यह पेमेंट ही नहीं, बहुत से कामों के लिए एक सुपर ऐप की तरह काम करता है। इस आर्टिकल में Google Pay (GPay) के अलग-अलग फीचर और इस्तेमाल को लेकर ही जानकारी दे रहे हैं-
पैसे भेजना और लेना
Google Pay से आप मोबाइल नंबर, UPI ID या QR कोड के जरिए तुरंत पैसे भेज सकते हैं और पा सकते हैं। यह इस ऐप का प्राइमरी फीचर कहा जा सकता है, जिसका बहुत से लोग इस्तेमाल भी करते हैं। ऐप सीधे बैंक खाते से जुड़ा होता है, इसलिए अलग से वॉलेट में पैसा डालने की जरूरत नहीं पड़ती।
बिल पेमेंट्स
खर्च का रिकॉर्ड
GPay में सभी लेन-देन का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है। इससे आप आसानी से देख सकते हैं कि आपका पैसा कहां और कितना खर्च हुआ। पेमेंट हिस्ट्री से आप हिसाब रख पाते हैं कि किस दिन आपने कितना और कहां खर्च किया।UPI ऑटोपे
GPay में ऑटोपे फीचर के जरिए EMI, SIP और OTT सब्सक्रिप्शन का पेमेंट ऑटोमैटिक सेट किया जा सकता है। इससे हर महीने पेमेंट करने की झंझट खत्म हो जाती है। समय पर हर सर्विस के लिए अपने आप पेमेंट हो जाती है।
बैंक बैलेंस चेक
बैंक में कितना बैलेंस है यह चेक करने के लिए न ही बैंक ब्रांच विजिट करने की जरूरत पड़ती है न ही बैंकिंग ऐप की। GPay के जरिए आप अपने बैंक खाते का बैलेंस तुरंत चेक कर सकते हैं। केवल UPI PIN डालकर खाते की जानकारी मिल जाती है।
ट्रैवल और बुकिंग
फ्लाइट, ट्रेन और बस टिकट बुकिंग के पेमेंट के लिए भी GPay का इस्तेमाल किया जाता है। FASTag रिचार्ज जैसी सुविधाएं भी इसमें उपलब्ध हैं, जिससे यात्रा और आसान हो जाती है।
रिवॉर्ड्स और कैशबैक
गूगल पे यूजर्स को GPay पर स्क्रैच कार्ड और कैशबैक ऑफर मिलते रहते हैं। यह यूजर्स को डिजिटल पेमेंट के लिए प्रोत्साहित करता है। ये कैशबैक ऑफर ऑनलाइन खरीदारी में काम आ जाते हैं, जहां पैसों की बचत हो जाती है।
ऑनलाइन-ऑफलाइन शॉपिंग
गूगल पे का इस्तेमाल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की शॉपिंग में किया जा सकता है। मॉल या किसी शॉप से ऑफलाइन खरीदारी पर डायरेक्ट यूपीआई पेमेंट की जा सकती है। वहीं, ऑनलाइन वेबसाइट और ऐप्स पर भी UPI के जरिए सीधे पेमेंट करने की सुविधा मिलती है।
