यूटिलिटी

Google Maps का मास्टर फीचर: अब नहीं होगी ऑफिस पहुंचने में देर, एक Feature कर देगा आपकी मुश्किल आसान!

अगर आप भी अपने फोन में गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपको मैप्स के एक खास फीचर के बारे में जरूर जानना चाहिए। इस फीचर के साथ कहीं भी ठीक समय पर पहुंचने के लिए घर से निकलने के सही समय की जानकारी ली सकती है। इस फीचर के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होगी।

Image

Google Maps का मास्टर फीचर (Photo: AI Generated)

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में समय पर पहुंचना बेहद ज़रूरी हो गया है। ऑफिस, स्कूल, मीटिंग या किसी खास कार्यक्रम में देर होना अक्सर ट्रैफिक की वजह से होता है। ऐसे में Google Maps एक स्मार्ट समाधान बनकर सामने आता है, जो न सिर्फ रास्ता बताता है बल्कि यह भी सुझाव देता है कि घर से निकलने का सही समय क्या होना चाहिए। जी हां, आप गूगल मैप्स का इस्तेमाल तो करते होंगे लेकिन शायद ही इस फीचर के बारे में जानते होंगे।

सही समय पर पहुंचाने वाला फीचर

Google Maps में “Set depart or arrive time” जैसी सुविधा उपलब्ध है। जब आप किसी लोकेशन को सर्च करते हैं और दिशा-निर्देश (Directions) पर टैप करते हैं, तो आपको यात्रा का माध्यम चुनने का विकल्प मिलता है—जैसे कार, बाइक या पब्लिक ट्रांसपोर्ट। इसके बाद आप टॉप राइट कॉर्नर पर बने मेन्यू ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं। यहां आपको Set depart or arrive time का ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर टैप कर घर से निकलने का समय या कहीं पहुंचने का समय सेट कर सकते हैं। जैसे ही आप लीव या अराइव का टाइम सेट करते हैं, आपको घर से निकलने या ऑफिस पहुंचने के समय की जानकारी अपनी स्क्रीन पर मिल जाती है। उदाहरण के लिए अगर आपको ऑफिस सुबह 9 बजे पहुंचना है तो यह घर से निकलने का समय स्क्रीन पर 8:15 दिखाएगा। यह समय आपके घर और ऑफिस के बीच की दूरी को देखते हुए तय होता है।

ऐप पुराने ट्रैफिक डेटा और रियल-टाइम ट्रैफिक की जानकारी के आधार पर अनुमान लगाता है कि आपको कितने बजे घर से निकलना चाहिए।

ट्रैफिक से बचने का स्मार्ट तरीका

Google Maps की सबसे बड़ी खासियत इसका रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट है। सड़क पर जाम, दुर्घटना, रोड क्लोजर या निर्माण कार्य जैसी जानकारी ऐप तुरंत दिखा देता है। लाल, पीले और हरे रंग की लाइनों से ट्रैफिक की स्थिति समझना आसान हो जाता है। अगर आपके चुने हुए मार्ग पर भारी ट्रैफिक है, तो ऐप अपने आप वैकल्पिक रास्ते (Alternate Route) सुझाता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होती है।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट और शेड्यूल की जानकारी

अगर आप मेट्रो, बस या ट्रेन से सफर करते हैं, तो Google Maps उनके समय, प्लेटफॉर्म और अनुमानित आगमन की जानकारी भी देता है। इससे यात्रा की बेहतर योजना बनाई जा सकती है और बेवजह इंतजार से बचा जा सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article