यूटिलिटी

UPI Payment Pending होने पर बैंक खाते में कब और कैसे वापस आता है पैसा?

UPI Payment Pending: अगर आप भी यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो आपके साथ भी कभी न कभी ऐसा हुआ होगा, जब आपकी पेमेंट अटक गई हो। दरअसल, यूपीआई पेमेंट कई वजहों से अटक सकती है।

Image

क्यों अटक जाती है यूपीआई पेमेंट (Photo: X handle/@UPI_NPCI)

UPI Payment Pending: यूपीआई पेमेंट करते समय कई बार ऐसा होता है कि पैसे तो खाते से कट जाते हैं लेकिन सामने वाले व्यक्ति तक पहुंच ही नहीं पाते। ऐसे में पैसे भेजने वाले व्यक्ति को पेमेंट का स्टेटस पेंडिंग शो हो सकता है। हालांकि, ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं होती। पेमेंट नेटवर्क, बैंक सर्वर या किसी तकनीकी समस्या के कारण अटक सकती है। आइए जानते हैं पेमेंट क्यों अटक जाती है, पैसे कब तक और कैसे वापस आते हैं-

UPI Payment Pending क्यों होती है

UPI पेमेंट Pending होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कमजोर इंटरनेट कनेक्शन, बैंक सर्वर में तकनीकी समस्या, ज्यादा ट्रैफिक या बैंक की सिस्टम मेंटेनेंस इसकी वजह बन सकती है। कुछ मामलों में गलत UPI ID या बैंक से जुड़ी तकनीकी दिक्कत के कारण भी ट्रांजैक्शन अटक सकता है।

पैसा कब वापस आता है?

Pending ट्रांजैक्शन में पैसा तुरंत वापस आए यह जरूरी नहीं है। ऐसी स्थिति में पेमेंट का स्टेटस आमतौर पर कुछ समय में अपडेट होकर Successful या Failed हो सकता है। कुछ मामलों में स्टेटस अपडेट होने में 24 घंटे तक लग सकते हैं। एनपीसीआई के अनुसार, अगर अकाउंट डेबिट हो गया है, लेकिन ट्रांजैक्शन सफल नहीं हुआ, तो रकम वापस की जाती है। NPCI यह भी बताता है कि अगर पैसा तुरंत रिवर्स नहीं होता, तो बैंक से संपर्क करना चाहिए। कुछ स्थितियों में

पैसा वापस कैसे मिलेगा?

अगर ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है और रकम आपके खाते से कट चुकी है, तो रिफंड बैंकिंग सिस्टम के जरिए आपके उसी बैंक खाते में वापस आता है। आपको अलग से किसी व्यक्ति को पैसा भेजने या किसी लिंक पर क्लिक कर रिफंड लेने की जरूरत नहीं होती।

अगर लंबे समय तक रकम वापस नहीं आती, तो सबसे पहले UPI ऐप में Transaction History खोलकर संबंधित पेमेंट का स्टेटस और शिकायत का ऑप्शन चेक कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर अपने बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं।

दोबारा न करें पेमेंट

बहुत से लोगों को लगता है कि पेमेंट अटकने का मतलब पेमेंट फेल होना होता है। ठीक ऐसी स्थिति में वे दोबारा पेमेंट कर देते हैं। इससे पहले पुराने ट्रांजैक्शन का स्टेटस जरूर चेक करें, क्योंकि बाद में पहला पेमेंट भी सफल हो सकता है। हालांकि, पेमेंट लेने वाला नहीं मानता है तो उसे दोबारा पेमेंट कर सकते हैं और पिछले ट्रांसफर को लेकर पहले ही बात कर सकते हैं कि अगर यह सफल हो जाता है तो आप उनसे अपनी पेमेंट वापस ले लेंगे।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article