यूटिलिटी

सिर्फ बिल भरने से नहीं चलेगा काम, ऐसे इस्तेमाल करेंगे क्रेडिट कार्ड, तो नहीं घटेगा सिबिल स्कोर

आज के समय में क्रेडिट कार्ड बहुत ही आम हो चुके हैं और अधिकांश लोग इनका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सही तरीके से न किया जाए तो यह आपके सिबिल स्कोर को खराब कर सकता है? क्रेडिट कार्ड की कुल लिमिट का 10-15% जितना ही इस्तेमाल करना चाहिए। किसी हाल में क्रेडिट कार्ड की कुल लिमिट का 30% से ज्यादा हिस्सा खर्च नहीं करना चाहिये।

Image

सिर्फ बिल भरने से नहीं चलेगा काम, ऐसे इस्तेमाल करेंगे क्रेडिट कार्ड

Photo : iStock

Credit Card Bill Payment: अचानक पड़ने वाले खर्च से निपटने में क्रेडिट कार्ड बहुत ही उपयोगी साबित होते हैं। आज के समय में क्रेडिट कार्ड बहुत ही आम हो चुके हैं और अधिकांश लोग इनका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सही तरीके से न किया जाए तो यह आपके सिबिल स्कोर को खराब कर सकता है? क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले अधिकतर लोग इस बारे में नहीं जानते हैं और अक्सर क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके अपना सिबिल स्कोर खराब कर लेते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि यह सही समय पर क्रेडिट कार्ड की पेमेंट करने से संबंधित है तो आप गलत हैं। आइये आपको बताते हैं कि क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?

क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल

हर क्रेडिट कार्ड की लिमिट होती है। जब भी आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर खर्च करते हैं तो आपको इस लिमिट का खास ख्याल रखना चाहिए। एक्सपर्ट्स की मानें तो क्रेडिट कार्ड की कुल लिमिट का 10-15% जितना ही इस्तेमाल करना चाहिए। किसी हाल में क्रेडिट कार्ड की कुल लिमिट का 30% से ज्यादा हिस्सा खर्च नहीं करना चाहिये इससे आपका सिबिल स्कोर खराब होता है। उदाहरण के लिए अगर आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट 1 लाख रुपये है तो आपको सिर्फ 10,000 से 15,000 रुपये ही खर्च करने चाहिए। साथ ही किसी हाल में 30,000 रुपये से ज्यादा खर्च न करें।

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल और सिबिल

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल एक हद से ज्यादा करने से सिबिल किस तरह खराब हो सकता है ये समझने के लिए आपको क्रेडिट कार्ड लिमिट को समझना होगा। क्रेडिट कार्ड की लिमिट आपकी कमाई, इनकम टू डेट रेशो, क्रेडिट हिस्ट्री और सिबिल स्कोर के आधार पर तय की जाती है। जब भी आप अपनी क्रेडिट कार्ड लिमिट का हद से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो यह आपकी क्रेडिट लेने की क्षमता को नुकसान पहुंचाता है जिस वजह से आपका सिबिल स्कोर कम हो जाता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article