यूटिलिटी

Post Office: पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने के लिए धूप में जलना जरूरी नहीं, घर बैठे ऐसे होगा काम

पोस्ट ऑफिस भारत के सबसे पुराने संस्थानों में से एक हैं। डाक और टेलीग्राम पहुंचाने के साथ-साथ पोस्ट ऑफिस बहुत सी स्मॉल सेविंग योजनाओं में इन्वेस्ट करने का ऑप्शन भी देते हैं। जमाना अब धीरे-धीरे डिजिटल हो रहा है और अब पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खुलवाने के लिए आपको गर्मी में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। आप चाहें तो बहुत ही आराम से घर बैठे पोस्ट ऑफिस में सेविंग्स अकाउंट खुलवा सकते हैं।

Image

पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने के लिए धूप में जलना जरूरी नहीं, घर बैठे ऐसे होगा काम

Photo : Times Now Digital

Post Office Schemes: पोस्ट ऑफिस भारत के सबसे प्राचीन संस्थानों में से एक हैं। डाक और टेलीग्राम पहुंचाने वाले पोस्ट ऑफिस लोगों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए भी काम करते हैं। पोस्ट ऑफिस बहुत सी स्माल सेविंग योजनाएं प्रदान करते हैं जिनमें इन्वेस्ट करके आप पैसों की बेहतर बचत कर सकते हैं। दुनिया काफी तेजी से डिजिटल हो रही है और बैंकिंग एवं वित्तीय सेक्टर पर भी इसका असर देखने को मिलता है। पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खुलवाना भी पहले से कहीं ज्यादा आसान हो चुका है। पोस्ट ऑफिस में इन्वेस्टमेंट करने के लिए अगर आप खाता खुलवाना चाहते हैं तो अब आपको भीषण गर्मी में लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं है। अब आप तसल्ली से घर बैठे भी पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवा सकते हैं। आइये जानते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा।

ऐसे घर बैठे खुल जाएगा पोस्ट ऑफिस में अकाउंट

अगर आप चाहें तो आप अपने फोन या लैपटॉप पर घर बैठे ही पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खुलवा सकते हैं। आइये जानते हैं आप ऐसा कैसे कर सकते हैं। यहां हम आपको ऑनलाइन पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट खुलवाने के लिए कुछ आसान स्टेप्स बता रहे हैं:

स्टेप 1: पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और यहां सेविंग्स अकाउंट का ऑप्शन ढूंढें।

स्टेप 2: यहां जाकर अप्लाई नाओ का विकल्प खोजें और उस पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें। अपना मोबाइल नंबर, नाम, एड्रेस, जन्मतिथि दर्ज करें और इसके बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 4: इसके बाद आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक द्वारा मांगे गए अन्य डाक्यूमेंट्स दर्ज करें।

स्टेप 5: इसके बाद पोस्ट ऑफिस आपके डाक्यूमेंट्स को वेरीफाई करेगा और उसके बाद आपके एड्रेस पर 6 से 7 दिनों में वेलकम किट आ जाएगी।

स्टेप 6: वेलकम किट मिलने के बाद आप अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करवा सकते हैं और पोस्ट ऑफिस का डेबिट कार्ड मंगा सकते हैं।

कौन खुलवा सकता है अकाउंट?

18 वर्ष की उम्र से बड़ा कोई भी भारतीय नागरिक पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खुलवा सकता है। अगर 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे का सेविंग्स अकाउंट खुलवाना हो तो यह ध्यान रखना होगा कि बच्चे की उम्र कम से कम 10 वर्ष होनी चाहिए। बच्चे का सेविंग्स अकाउंट उसका अभिभावक भी खुलवा सकता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article