यूटिलिटी

नौकरी बदली पर PF अकाउंट नहीं किया मर्ज? कहीं डूब न जाए आपका पैसा! ऐसे करें ऑनलाइन मर्ज

Merge Multiple PF Accounts Online: अगर आपने भी एक नहीं कई कंपनियों के साथ काम किया है और कई PF अकाउंट बन गए हैं तो उन्हें एक ही अकाउंट में मर्ज कर लेना चाहिए। इससे आपकी रिटायरमेंट सेविंग को व्यवस्थित रखना आसान हो जाता है और भविष्य में किसी तरह की परेशानी से भी बचा जा सकता है।

Image

मल्टीपल पीएफ अकाउंट को ऑनलाइन कैसे करें मर्ज (Photo: iStock)

Merge Multiple PF Accounts Online: अक्सर लोग बेहतर अवसरों के लिए नौकरी बदलते हैं। हर बार नौकरी बदलने के साथ एक नया पीएफ अकाउंट भी बन जाता है। इससे कई बार एक ही व्यक्ति के नाम पर कई PF अकाउंट हो जाते हैं, जिससे फंड मैनेजमेंट और पैसे निकालने की प्रक्रिया कुछ मुश्किल हो सकती है। अच्छी बात यह है कि सभी पीएफ अकाउंट को ऑनलाइन मर्ज किया जा सकता है। अगर आपके नाम पर भी एक से ज्यादा पीएफ अकाउंट हैं तो इस आर्टिकल में आपको इन सभी पीएफ अकाउंट को ऑनलाइन मर्ज करने का ही तरीका बताने जा रहे हैं-

पीएफ अकाउंट मर्ज करना क्यों जरूरी

फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स की मानें तो अलग-अलग PF अकाउंट को एक में मर्ज करने से कई फायदे मिलते हैं। इससे फंड का रिकॉर्ड साफ रहता है, ब्याज की गणना सही तरीके से होती है और भविष्य में पैसा निकालना या ट्रांसफर करना भी आसान हो जाता है।

PF अकाउंट मर्ज करने से पहले क्या जरूरी है

ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने से पहले यह जरूरी है कि आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिव हो। इसके साथ ही आपका UAN आधार, पैन और बैंक खाते से लिंक होना चाहिए। अगर केवाईसी (KYC) पूरी नहीं है तो ट्रांसफर या मर्ज की प्रक्रिया में देरी हो सकती है।

ऐसे करें ऑनलाइन PF अकाउंट मर्ज

  • PF अकाउंट को मर्ज करने के लिए सबसे पहले EPFO के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर लॉग-इन करना होता है।
  • लॉग-इन करने के बाद Online Services सेक्शन में जाएं और वहां One Member – One EPF Account (Transfer Request) विकल्प चुनें।
  • इसके बाद सिस्टम आपकी पर्सनल डिटेल्स जैसे नाम, मोबाइल नंबर और बैंक जानकारी दिखाएगा। यह जानकारी आधार के रिकॉर्ड से मेल खानी चाहिए, क्योंकि किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर प्रक्रिया रुक सकती है।
  • इसके बाद आपको अपनी पुराने पीएफ मेंबर आईडी या यूएएन की डिटेल्स एंटर करनी होंगी।
  • अगले चरण में आपको यह चुनना होगा कि ट्रांसफर अनुरोध की पुष्टि वर्तमान नियोक्ता या पिछले नियोक्ता में से कौन करेगा। आम तौर पर मौजूदा नियोक्ता का विकल्प चुनने से प्रक्रिया तेज हो सकती है। इसके बाद ट्रांसफर अनुरोध सबमिट कर दिया जाता है।
Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article