यूटिलिटी

आधार कार्ड को 2 मिनट में ऐसे करें लॉक, झक मारकर रह जाएंगे हैकर्स

Aaadhaar Lock: UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक करने की सुविधा दी है। इसका मतलब है कि आप अपनी आधार संख्या (Aadhaar Number) को अस्थायी रूप से लॉक कर सकते हैं, जिससे उसका दुरुपयोग न हो। जरूरत पड़ने पर आप इसे अनलॉक भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया।

Image

how to lock and and unlock aadhaar card/Photo-UIDAI

आधार कार्ड आज के समय में हमारी पहचान का सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है। बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और कई अन्य सेवाओं के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके बढ़ते इस्तेमाल के साथ-साथ आधार की सुरक्षा भी बेहद जरूरी हो गई है। ऐसे में UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक करने की सुविधा दी है। इसका मतलब है कि आप अपनी आधार संख्या (Aadhaar Number) को अस्थायी रूप से लॉक कर सकते हैं, जिससे उसका दुरुपयोग न हो। जरूरत पड़ने पर आप इसे अनलॉक भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया।

आधार कार्ड को लॉक कैसे करें?

  • UIDAI की वेबसाइट पर जाएं – uidai.gov.in खोलें।
  • My Aadhaar सेक्शन में जाएं और "Aadhaar Services" पर क्लिक करें।
  • यहां Lock/Unlock Aadhaar का विकल्प चुनें।
  • अब अपना VID (Virtual ID) या आधार नंबर डालें।
  • Captcha कोड भरकर OTP (जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा) दर्ज करें।
  • सफल वेरिफिकेशन के बाद आपका Aadhaar Number लॉक हो जाएगा।

आधार कार्ड को अनलॉक कैसे करें?

  • दोबारा UIDAI वेबसाइट पर जाएं।
  • Lock/Unlock Aadhaar विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां अपना VID (Virtual ID) डालें।
  • OTP दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • प्रक्रिया पूरी होने पर आपका Aadhaar Number अनलॉक हो जाएगा।

आधार कार्ड लॉक करने के फायदे

  • आपके आधार का अनधिकृत उपयोग नहीं हो पाएगा।
  • किसी भी फर्जीवाड़े से व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रहेगी।
  • केवल VID के जरिए ही ऑथेंटिकेशन होगा।
Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article