​IRCTC New Rule: फिर से बदल गया ट्रेन टिकट बुकिंग का नियम, 1 अक्टूबर से होगा लागू, आपको करना होगा यह काम​

IRCTC NEW RULE FROM 1 OCTOBER 2025: भारतीय रेलवे से सफर करने वालों करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे ने एक बार फिर से टिकट बुकिंग की नियमों में बदलाव किया है। बता दें कि 1 जुलाई 2025 को ही IRCTC के पोर्टल से टिकट बुकिंग के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य किया गया था और अब रेलवे ने एक और बड़ा बदलाव किया है जिससे आप आदमी प्रभावित हो सकते हैं। आइए जानते हैं...​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Sep 16 2025, 08:21 IST
​1 अक्टूबर 2025 से लागू होगा नया नियम​Image Credit : Canva01 / 08

​1 अक्टूबर 2025 से लागू होगा नया नियम​

​रेलवे मंत्रालय ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग से जुड़ा बड़ा बदलाव किया है। 1 अक्टूबर 2025 से किसी भी ट्रेन के जनरल रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट तक केवल आधार-प्रमाणित (Aadhaar authenticated) उपयोगकर्ता ही आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट या एप के माध्यम से रिजर्वेशन टिकट बुक कर सकेंगे। अभी तक यह नियम सिर्फ तत्काल बुकिंग पर लागू था।​

​बदलाव का उद्देश्य​Image Credit : Canva02 / 08

​बदलाव का उद्देश्य​

रेलवे मंत्रालय ने कहा है कि इस कदम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आरक्षण प्रणाली का लाभ आम यात्रियों तक पहुंचे और दलालों या अनधिकृत तत्वों द्वारा इसका दुरुपयोग न हो। मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी सर्कुलर में कहा गया है, "1.10.2025 से जनरल रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट तक केवल आधार-प्रमाणित उपयोगकर्ता ही आईआरसीटीसी वेबसाइट/एप के माध्यम से रिज़र्वेशन टिकट बुक कर पाएंगे।"

​15 मिनट बाद एजेंट कर सकेंगे बुकिंग​Image Credit : Canva03 / 08

​15 मिनट बाद एजेंट कर सकेंगे बुकिंग​

​रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 15 मिनट पूरे होने के बाद अधिकृत टिकट एजेंटों को ऑनलाइन रिजर्वेशन करने की अनुमति मिल जाएगी, हालांकि पीआरएस काउंटरों के माध्यम से टिकट बुकिंग की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है।​

​10 मिनट की पाबंदी पहले से लागू​Image Credit : Canva04 / 08

​10 मिनट की पाबंदी पहले से लागू​

​सर्कुलर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि रेलवे ने पहले से ही जनरल रिजर्वेशन खुलने के पहले 10 मिनट तक अधिकृत टिकट एजेंटों को काउंटर से बुकिंग करने से रोका हुआ है। यह पाबंदी आगे भी जारी रहेगी। ​

​पहले केवल तत्काल टिकट पर था नियम​Image Credit : Canva05 / 08

​पहले केवल तत्काल टिकट पर था नियम​

​रेलवे मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि पहले यह 15 मिनट की पाबंदी केवल तत्काल बुकिंग पर लागू थी। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी ट्रेन का प्रस्थान समय 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे है और उसी दिन रिजर्वेशन खुलता है, तो पहले 15 मिनट तक केवल आधार-प्रमाणित यात्री ही टिकट बुक कर सकेंगे। पहले यह व्यवस्था केवल तत्काल टिकटों के लिए लागू थी, जिनकी बुकिंग एसी क्लास के लिए सुबह 10 बजे और नॉन-एसी क्लास के लिए सुबह 11 बजे, ट्रेन के प्रस्थान से एक दिन पहले शुरू होती है।​

​यात्रियों के लिए फायदे​Image Credit : Canva06 / 08

​यात्रियों के लिए फायदे​

​आम यात्रियों को टिकट पाने का अधिक अवसर मिलेगा। टिकट दलालों और सॉफ़्टवेयर आधारित बुकिंग के दुरुपयोग पर रोक लगेगी। पारदर्शिता बढ़ेगी और सही लोगों तक सुविधा पहुंचेगी।​

​संभावित चुनौतियां​Image Credit : Canva07 / 08

​संभावित चुनौतियां​

जिन यात्रियों के पास आधार प्रमाणीकरण की सुविधा नहीं है, उन्हें शुरुआती 15 मिनट इंतजार करना पड़ेगा। ग्रामीण और कम तकनीकी जानकारी वाले यात्रियों के लिए यह प्रक्रिया थोड़ी जटिल हो सकती है। सर्वर लोड बढ़ने से शुरुआती समय में बुकिंग सिस्टम पर दबाव आ सकता है।

आधार करें वेरिफाई08 / 08

आधार करें वेरिफाई

अब आपके लिए सबसे जरूरी बात है कि यदि आप IRCTC की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं तो तुरंत अपने अकाउंट को आधार नंबर से वेरिफाई करें। पहले से अकाउंट को वेरिफाई कर लेने पर आपको दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए अकाउंट में लॉगिन करें और Authenticate User के ऑप्शन पर क्लिक करके आधार नंबर डालें और ओटीपी के साथ वेरिफाई करें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!