यूटिलिटी

कहीं आपके मुंह में रखा गुड़ मिलावटी तो नहीं, घर बैठे खुद इन तरीकों से करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 9, 2023, 01:39 PM IST

Gud Jaggery Check Real or Fake: गुड़ एक ऐसी चीज है, जो हर घर में होता है। सर्दियों के मौसम में लोग काफी ज्यादा गुड़ खाते हैं। साथ ही गुड़ की डिमांड भी सर्दियों के मौसम में काफी ज्यादा होती है। नकली या फिर मिलावटी गुड़ खाने से आपका स्वास्थ्य खराब होने के साथ ही आप बीमार भी पड़ सकते हैं।

Image

Gud Jaggery Check Real or Fake

Photo : iStock

Gud Jaggery Check Real or Fake: मिलावट और नकली के दौर में बाजार में शायद ही कोई चीज हो, जो असली बिक रही है। खाने-पीने की चीजों में भी धड़ल्ले से मिलावट देखने को मिल रही है। गुड़ (Jaggery) एक ऐसी चीज है, जो हर घर में होता है। सर्दियों के मौसम में लोग काफी ज्यादा गुड़ (Gud) खाते हैं। साथ ही गुड़ की डिमांड भी सर्दियों के मौसम में काफी ज्यादा होती है। नकली या फिर मिलावटी गुड़ खाने से आपका स्वास्थ्य खराब होने के साथ ही आप बीमार भी पड़ सकते हैं।

हालांकि आम आदमी गुड़ की असली पहचान नहीं कर पाता है। ऐसे में बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि आप असली गुड़ की पहचान कैसे करें। इसी को लेकर आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से असली और नकली गुड़ की पहचान कर पाएंगे।

खुद इन तरीकों से करें असली और नकली गुड़ की पहचान:-

  • गुड़ की पहचान करने का एक तरीका ये है कि आप उसे उसके रंग से पहचान सकते हैं। दरअसल गहरे भूरे या फिर ब्राउन रंग का गुड़ असली होता है, वहीं दूसरी ओर पीला या फिर हल्का भूरा रंग मिलावटी या नकली हो सकता है।
  • आप गुड़ की पहचान उसे खाकर भी कर सकते हैं। अगर आपको गुड़ खाने में मीठा लगे तो जान लीजिए कि वह असली गुड़ है, वहीं अगर वह नमकीन या फिर कड़वा लगे तो वह नकली गुड़ है।
  • गुड़ की पहचान करने का एक तरीका ये है कि आप उसे पानी में डालकर देखें। पानी में अगर गुड़ के छोटे-छोटे टुकड़े पूरी तरह घुल जाए तो वह असली गुड़ है। वहीं अगर टुकड़े पानी के नीचे बर्तन पर चिपक जाएं तो वह नकली गुड़ है।
कहीं आप भी तो खाने में नहीं खा रहे नकली जीरा, खुद इन तरीकों से करें असली की पहचान

हमें उम्मीद है कि ऊपर बताए गए तरीकों से अब आप आसानी से असली और नकली गुड़ की पहचान कर पाएंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article