एजुकेशन

RRB ALP Loco Pilot Exam City Slip 2026: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 3 नवंबर से परीक्षा

RRB Railway ALP Loco Pilot Exam City Slip 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप का लिंक जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर परीक्षा से ठीक 10 दिन पहले अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RRB Railway ALP Exam City Slip 2026: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रेलवे एएलपी एग्जाम सिटी स्लिप

RRB Railway ALP Loco Pilot Exam City Slip 2026: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway ALP Loco Pilot Exam City Slip) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप का लिंक जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर परीक्षा से ठीक 10 दिन पहले अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Railway ALP Loco Pilot Exam Date: कब होगी रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा

बता दें आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती परीक्षा 3 से 5 नवंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। यहां आवेदन के लिए 15 मई 2026 को लिंक एक्टिव किया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 14 जून 2026 है। फॉर्म में करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 16 जून 2026 तक का मौका दिया गया था। वहीं अब एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB ALP Loco Pilot Exam City Slip 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आरआरबी एएलपी एग्जाम सिटी स्लिप

  • सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB Railway ALP Exam City Slip 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

RRB ALP Loco Pilot Admit Card 2026: कब आएगा एडमिट कार्ड

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड की बात करें तो परीक्षा से ठीक 4 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। कॉल लेटर जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एग्जाम सेंटर पर उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड व आधार कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Railway ALP Loco Pilot Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. एग्जाम सेंटर का नाम
  6. एग्जाम सेंटर का पता
  7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  8. हस्ताक्षर

रेलवे भर्ती बोर्ड के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 11127 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article