शहर

मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी की अचानक तबीयत बिगड़ी, लखनऊ में भर्ती; सपा से हैं सासंद

समाजवादी पार्टी के गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

Image

अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी (फाइल फोटो- PTI)

समाजवादी पार्टी (सपा) के गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी की शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत लखनऊ के प्रतिष्ठित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

लगातार बिगड़ रही थी तबीयत

परिजनों और अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अफजाल अंसारी पिछले दो दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें लगातार बुखार और उल्टी की शिकायत थी। शुक्रवार शाम को अचानक उनके सीने में कफ और जकड़न की समस्या काफी बढ़ गई। शुरुआती इलाज के लिए उन्हें पहले स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से लखनऊ रेफर कर दिया गया।

परिवार और भतीजे अब्बास अंसारी ने की दुआ की अपील

सांसद की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों और राजनीतिक गलियारों में चिंता की लहर दौड़ गई। मऊ सदर से विधायक और उनके भतीजे अब्बास अंसारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके अस्वस्थ होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "बड़े अब्बा की तबीयत खराब है। लखनऊ में इलाज चल रहा है। आप सभी से दुआओं की गुजारिश है।"

लिवर की पुरानी बीमारी और खानपान से जुड़ी वजह

चिकित्सकों के अनुसार, अफजाल अंसारी को लंबे समय से लीवर से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं रही हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि खानपान में अधिक घी के सेवन के बाद उनकी पाचन से जुड़ी दिक्कतें बढ़ गईं, जिससे उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। फिलहाल मेदांता अस्पताल के डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उनकी स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article