यूटिलिटी

शादी के बाद Aadhaar Card में पति का नाम कैसे करें ऐड, घर बैठे फोन से होगा काम

अगर आप एक महिला हैं तो आपको पता होना चाहिए कि UIDAI की ओर से आधार कार्ड धारक को उनके आधार में पति का नाम ऐड करने की सुविधा दी जाती है।

Image

Aadhaar Card (Photo: X handle/@UIDAI)

How to Add Husband's Name in Aadhaar Card: आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज के समय में सबसे जरूरी पहचान दस्तावेजों में से एक है। भारत में रह रहा हर दूसरा व्यक्ति आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहा है। आधार कार्ड में व्यक्ति के नाम, जेंडर, डीओबी और एड्रेस की जानकरी होती है। अगर आपने ध्यान दिया होगा तो एड्रेस के साथ ही केयर ऑफ या डॉटर ऑफ में पिता या पति के नाम की जानकारी दी होती है। ऐसे में शादी के बाद कई महिलाओं को अपने आधार कार्ड में पति का नाम जोड़ना होता है लेकिन सही प्रक्रिया की जानकारी न होने के कारण उन्हें परेशानी होती है। अच्छी बात यह है कि यह काम ऑनलाइन घर बैठे किया जा सकता है।

आधार कार्ड में पति का नाम

Aadhaar Card

Aadhaar Card (Photo: X handle/@UIDAI)

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि आधार कार्ड में पति का नाम आप अपने एड्रेस में “C/o (Care of)” के रूप में जोड़ सकते हैं। इसे एड्रेस के साथ ही अपडेट (Aadhaar card update) करवाया जा सकता है। वहीं एड्रेस अपडेट करने की सुविधा यूआईडीएआई की ओर से ऑनलाइन ही पेश की जाती है। यानी आपको अपने आधार कार्ड में पति का नाम ऐड करवाने के लिए आधार सेंटर विजिट करने की जरूरत नहीं है। यह काम आप घर बैठे ही करवा सकते हैं। यह काम नए आधार ऐप की मदद से कर सकते हैं।

पति का नाम ऐसे करें ऐड

  • सबसे पहले फोन पर आधार ऐप को डाउनलोड करना होगा।
  • ऐप ओपन करने के बाद अपना 12 डिजिट आधार नंबर एंटर करना होगा।
  • अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को एंटर करना होगा।
  • फेस ऑथेंटिकेशन पूरा कर 6 डिजिट का पिन बनाना होगा।
  • अब ऐप पर प्रोफाइल बनने के बाद Services टैब पर आना होगा।
  • यहां Address Update पर टैप करना होगा।
  • अब A Family Member's Aadhaar पर टैप करना होगा।
  • अब आप अपने पति का आधार नंबर और रिलेशन में Spouse सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन और सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट में अपना मैरिज सर्टिफिकेट ऐड कर सकते हैं।
  • जैसे ही आप इस रिक्वेस्ट को सेंड करेंगे, फैमिली मेंबर को यह रिक्वेस्ट एसएमएस में मिल जाएगी।
  • जब वे इसे अपने आधार ऐप पर अप्रूव करेंगे तब आपके आधार में एड्रेस के साथ-साथ आपके पति का नाम भी ऐड हो जाएगा।
  • आवेदन के बाद आपको एक SRN नंबर मिलता है, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

हालांकि, आपको यहां यह भी समझने की जरूरत है कि A Family Member's Aadhaar ऑप्शन के साथ आपका आधार एड्रेस वही लिया जाता है, जो आपके पति के आधार कार्ड में दर्ज है। इस तरह आप अपने पति के आधार एड्रेस और उनका नाम अपने आधार कार्ड में ऐड कर सकते हैं।

कितनी लगेगी फीस

इस प्रक्रिया के लिए 30 दिनों का समय लगता है और आपको 75 रुपये प्रॉसेसिंस फी भी देनी होती है। इसके अलावा, अगर आपका फैमिली मेंबर इसे अप्रूव नहीं करता है तो प्रक्रिया फेल हो जाती है और आपको रिफंड भी नहीं दिया जाता।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article