यूटिलिटी

Aadhaar Card में बिना किसी 'Address Proof' के अपडेट करें एड्रेस, बेहद आसान है तरीका

Aadhaar address update without proof: क्या आपको भी लगता है कि आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करवाने के लिए एड्रेस प्रूफ होना जरूरी है। अगर हां, तो ये जानकारी आपके लिए ही है।

Image

Aadhaar Card (Photo: X handle/@UIDAI)

Aadhaar address update without proof: भारत में रहने वाले हर दूसरे व्यक्ति के पास उसकी पहचान को सत्यापित करने करने वाला डॉक्यूमेंट आधार कार्ड (Aadhaar Card) है। आधार कार्ड में व्यक्ति के नाम, डीओबी और एड्रेस से जुड़ी जानकारियां होती हैं। यही वजह है कि यूआईडीएआई (UIDAI) की ओर से आधार कार्ड धारकों को उनकी जानकरियों को अप-टू-डेट रखने की सलाह दी जाती है। हालांकि, बहुत से लोग आधार कार्ड में जिस एड्रेस की जानकारी देते हैं, वह उनके वर्तमान पते से अलग होता है। खास कर किराये पर रहने वाले लोगों के साथ ऐसा होता है कि उनके आधार कार्ड पर परमानेंट एड्रेस की जानकारी होती है और घर बदलते रहने के कारण वे वर्तमान एड्रेस को आधार कार्ड पर चेंज करवाना एक झंझट भरा काम समझते हैं। वहीं, आधार कार्ड पर एड्रेस चेंज करवाने को लेकर एक परेशानी एड्रेस प्रूफ को लेकर भी आती है। तो क्या आपको भी यही लगता है कि आधार कार्ड पर एड्रेस चेंज करवाने के लिए एड्रेस प्रूफ होना जरूरी है। अगर हां, तो ऐसा नहीं है। आधार कार्ड में एड्रेस चेंज करवाने के लिए आपको एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं है।

बिना एड्रेस प्रूफ के कैसे अपडेट होगा आधार में एड्रेस

Update Address in Aadhaar Without Documents

Aadhaar Card (Photo: iStock)

आपके जेहन में भी यही सवाल होगा कि आखिर बिना एड्रेस प्रूफ दिए आधार कार्ड पर एड्रेस कैसे अपडेट किया जा सकता है। दरअसल, नए आधार ऐप पर आधार कार्ड धारकों को एक खास सुविधा दी गई है। आधार कार्ड धारक को फैमिली मेंबर के Aadhaar Card के आधार पर एड्रेस चेंज करने की सुविधा दी गई है।

ऐसे अपडेट करें आधार कार्ड में एड्रेस

  • सबसे पहले फोन पर आधार ऐप को डाउनलोड करना होगा।
  • ऐप ओपन करने के बाद अपना 12 डिजिट आधार नंबर एंटर करना होगा।
  • अब रजिस्टर्ड नंबर पर आए OTP को एंटर करना होगा।
  • फेस ऑथेंटिकेशन पूरा कर 6 डिजिट का पिन बनाना होगा।
  • अब ऐप पर प्रोफाइल बनने के बाद Services टैब पर आना होगा।
  • यहां Address Update पर टैप करना होगा।
  • अब A Family Member's Aadhaar पर टैप कर आगे की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके लिए फैमिली मेंबर की डिटेल्स, फेस ऑथेंटिकेशन की जरूरत होगी।
  • जैसे ही आप इस रिक्वेस्ट को सेंड करेंगे, फैमिली मेंबर को यह रिक्वेस्ट एसएमएस में मिल जाएगी।
  • जब वे इसे आधार ऐप पर अप्रूव करेंगे तब आपका आधार में एड्रेस अपडेट हो जाएगा।

ध्यान रहे, इस प्रक्रिया के लिए 30 दिनों का समय लगता है और आपको एड्रेस अपडेट करने के लिए 75 रुपये प्रॉसेसिंस फी भी देनी होती है। इसके अलावा, अगर आपका फैमिली मेंबर इसे अप्रूव नहीं करता है तो प्रक्रिया फेल हो जाएगी और आपको रिफंड भी नहीं दिया जाएगा।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article