यूटिलिटी

इतने दिनों में बनकर घर आ जाएगा आपका पासपोर्ट, जानें अप्लाई करने का बेस्ट तरीका

पासपोर्ट को काफी महत्त्वपूर्ण डॉक्यूमेंट माना जाता है। भारत में पासपोर्ट विदेश मंत्रालय जारी करता है। जिस तरह देश में आधार या वोटर कार्ड आपकी पहचान का जरूरी दस्तावेज है। उसी तरह विदेशों में पासपोर्ट आपकी नागरिकता का अहम डॉक्यूमेंट होता है। देशभपर में पासपोर्ट के ऑफिस मौजूद हैं। आप आसानी से पासपोर्ट बनवा सकते हैं।

Image

इन दिनों में बनकर घर आ जाता है पासपोर्ट, घर बैठे इस तरह करें अप्लाई

Photo : iStock

How to Apply For Passport: जब भी हमें भारत ये बाहर किसी और देश में जाना होता है, तो पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। इसके बिना कोई भी भारतीय नागरिक दूसरे देश की यात्रा नहीं कर सकता है। विदेशों में हमारी नागरिकता पासपोर्ट से ही स्थापित होती है। इसीलिए इसे सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट माना जाता है। अगर आपको पासपोर्ट बनवाना है, तो ये काम आसानी से हो सकता है। भारत में पासपोर्ट जारी करने का काम विदेश मंत्रालय करता है। देश भर में लगभग 543 पासपोर्ट ऑफिस मौजूद हैं, जिनके जरिए पासपोर्ट बनवाया जा सकता है। आइये जानते हैं कि पासपोर्ट बनने में कितना समय लगता है और आप इसके लिए ऑनलाइन कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

कितने तरह के पासपोर्ट?भारतीय पासपोर्ट भी सिर्फ एक तरह का नहीं होता है। ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता होता लेकिन विदेश मंत्रालय 3 तरह के पासपोर्ट जारी करता है। पहला सामन्य पासपोर्ट होता है जो देश के आम नागरिकों को जारी किया जाता है और यह नीले रंग का होता है। इसके बाद डिप्लोमैटिक पासपोर्ट होता है। इसे भारत सरकार के कर्मचारियों को जारी किया जाता है। इसके बाद ऑफिशियल जारी किया जाता है। अगर भारत सरकार की तरफ से किसी व्यक्ति को आधिकारिक काम से विदेश भेजा जाता है तो सरकार उस व्यक्ति को यह पासपोर्ट जारी करती है।

कितना समय लगता है?

अगर आप एक सामान्य पासपोर्ट बनवाते हैं तो इसके लिए आपको 30-45 दिनों का इंतजार करना पड़ता है। 30-45 दिनों में आपका पासपोर्ट आपके एड्रेस पर आ जता है। वहीं अगर आप तत्काल पासपोर्ट बनवाते हैं तो एक हफ्ते से 14 दिनों के अंदर ही आपका पासपोर्ट आपके एड्रेस पर पहुंच जाता है।

कैसे करें अप्लाई?

आइये आपको बताते हैं कि आप घर बैठे पासपोर्ट के लिए किस तरह अप्लाई कर सकते हैं?

पहला स्टेप: ऑनलाइन पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खुद को रजिस्टर करें।

दूसरा स्टेप: लॉग इन करने के बाद फ्रेश पासपोर्ट/ पासपोर्ट रि-इश्यू के टैब पर क्लिक करें।

तीसरा स्टेप: इसके बाद आपके सामने फॉर्म आ जाएगा। इस फॉर्म में अपनी जानकारी दर्ज करवाएं।

चौथा स्टेप: इसके बाद एप्लीकेशन फीस भरें और अपॉइंटमेंट डेट तय कर लें, इसके बाद फीस रिसीप्ट और एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

पांचवां स्टेप: अपॉइंटमेंट डेट पर पासपोर्ट सेवा केंद्र या क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिस जाएं।

आखिरी स्टेप: अगले 30-45 दिनों में आपका पासपोर्ट आपके एड्रेस पर पहुंच जाएगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article