Credit Card Billing Cycle: अचानक पड़ने वाले छोटे-मोटे खर्चों से निपटने में क्रेडिट कार्ड काफी उपयोगी साबित होता है। लेकिन क्रेडिट कार्ड से जुड़े कुछ ऐसे सवाल भी हैं जो लोगों को अक्सर सोच में डाल देते हैं। क्रेडिट कार्ड की बिल साइकिल कैसे तय होती है, क्रेडिट कार्ड की मिनिमम पेमेंट कैसे तय की जाती है और क्रेडिट कार्ड का बिल कैसे बनता है? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब क्रेडिट कार्ड यूजर्स अक्सर ही ढूंढते रहते हैं। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं और इन सवालों के जवाब खोज रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है।
क्रेडिट कार्ड की बिलिंग साइकिलअलग-अलग क्रेडिट कार्ड्स की बिलिंग साइकिल अलग-अलग होती है। कुछ क्रेडिट कार्ड्स की बिलिंग साइकिल सिर्फ 27 ही दिनों की होती है तो कुछ कार्ड्स ऐसे भी हैं जिनकी बिलिंग साइकिल 31 दिनों की होती है। बिलिंग साइकिल कैसे तय होती है इसे एक उदाहरण के माध्यम से समझते हैं। मान लीजिये आपने किसी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल 4 मार्च को किया। अब 5 मार्च से लेकर अगले महीने की 4 तारीख तक आपके क्रेडिट कार्ड से हुई सभी ट्रांजेक्शन आपके क्रेडिट कार्ड की मासिक स्टेटमेंट में दर्ज हो जाती हैं और इस तरह 5 मार्च से 4 अप्रैल तक कि अवधी आपकी बिलिंग साइकिल बन जाती है। अगर आप 6 अप्रैल को फिर से अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो यह ट्रांजेक्शन आपके अगले महीने के स्टेटमेंट में जुड़ जाती हैं।
