यूटिलिटी

AC गैस रीफिल: जानें 1.5 टन एसी में कितनी गैस भरी जाती है और कितना आता है खर्च

AC gas refill cost India: 1.5 टन एसी में, सामान्यतः 1.5 से 2 किलोग्राम तक गैस भरी जाती है. यह मात्रा एसी के मॉडल, उसमें इस्तेमाल होने वाली गैस के प्रकार और रेफ्रिजरेंट गैस की मात्रा पर भी निर्भर करती है. एसी में गैस रिफिल करवा रहे हैं, तो 1500 रुपये से 2500 रुपये तक का खर्च आ सकता है। ये कीमत आपके शहर, सर्विस प्रोवाइडर, और गैस के प्रकार पर निर्भर करती है। आज के समय में अधिकतर नए मॉडल्स में R32 गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है क्योंकि यह कम मात्रा में ज्यादा कूलिंग देती है।

Image

एक 1.5 टन स्प्लिट एसी में आमतौर पर 1.5 से 2 किलोग्राम तक गैस की जरूरत होती है।

AC gas refill cost India: भारत में अप्रैल से ही गर्मी ने हैरान-परेशान कर रखा है। इसके अलावा मई-जून में तापमान चरम पर पहुंच गया है। ऐसे में पंखे और कूलर से ज्यादा राहत नहीं मिलती और भरोसा करना पड़ता है एसी पर। लेकिन अगर आपका 1.5 टन एसी ठंडी हवा नहीं दे रहा है, तो इसके पीछे गैस लीकेज एक बड़ा कारण हो सकता है।

गैस लीकेज कैसे होती है और कैसे पता चलेगा?

चाहे स्प्लिट एसी हो या विंडो, दोनों में समय के साथ गैस लीक हो सकती है। जब एसी की कूलिंग कम होने लगे, तो तुरंत किसी अनुभवी टेक्नीशियन को बुलाकर गैस प्रेशर की जांच कराएं। लीकेज की जगह ढूंढकर उसे सील किया जाता है और फिर गैस रिफिल की जाती है।

1.5 टन AC में कितनी गैस भरी जाती है?

एक 1.5 टन स्प्लिट एसी में आमतौर पर 1.5 से 2 किलोग्राम तक गैस की जरूरत होती है। गैस की मात्रा इस बात पर निर्भर करती है कि एसी में किस प्रकार की गैस इस्तेमाल हो रही है।

AC में कौन सी गैस होती है?

  • भारत में मुख्य रूप से तीन तरह की गैस AC में इस्तेमाल होती हैं
  • R22 - पुराने मॉडल में ज्यादा देखने को मिलती है
  • R410A - हाई कूलिंग क्षमता, लेकिन पर्यावरण के लिए कम सुरक्षित
  • R32 - नई टेक्नोलॉजी में ज्यादा उपयोग होती है; एनर्जी एफिशिएंट और इको-फ्रेंडली
  • आज के समय में अधिकतर नए मॉडल्स में R32 गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है क्योंकि यह कम मात्रा में ज्यादा कूलिंग देती है।

AC गैस रिफिल का खर्च कितना आता है?

अगर आप अपने 1.5 टन एसी में गैस रिफिल करवा रहे हैं, तो 1500 रुपये से 2500 रुपये तक का खर्च आ सकता है। ये कीमत आपके शहर, सर्विस प्रोवाइडर, और गैस के प्रकार पर निर्भर करती है।

AC शुरू करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

गर्मी में AC शुरू करने से पहले उसकी सर्विसिंग कराना बेहद जरूरी है। खासकर एयर फिल्टर की सफाई हर 4-6 हफ्ते में एक बार जरूर करनी चाहिए। गंदा फिल्टर एयर फ्लो को रोकता है और कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव डालता है, जिससे एसी की परफॉर्मेंस कम हो जाती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article