यूटिलिटी

सपनों का घर खरीदने के लिए तलाश रहे हैं होम लोन? ये ऑप्शन हो सकते हैं बेस्ट!

आदमी की तीन सबसे आवश्यक जरुरतों में आज भी रोटी, कपड़ा और मकान ही आते हैं। रोटी और कपड़े के साथ-साथ मकान यानी घर एक काफी जरूरी पहलु है। क्या आप भी अपने सपनों का घर लेना चाहते हैं और इसके लिए होम लोन लेने के बारे में विचार कर रहे हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है।

Image

ये हैं देश के बेस्ट होम लोन

Photo : BCCL

Best Home Loan Offers: लोगों की सबसे बेसिक जरुरतों की बात करें तो आज भी रोटी, कपड़ा और मकान तीन सबसे बेसिक जरूरतें हैं। अधिकतर लोगों के लिए आज भी अपना घर खरीदना एक सपना है और अपना घर होना अपने आप में एक उपलब्धि भी होती है। लेकिन कभी-कभी हमारे सपनों का घर हमारी वित्तीय स्थिति की वजह से हमारी पहुंच से दूर रह जाता है। ऐसा न हो इसीलिए लोग होम लोन भी ले लेते हैं। अक्सर इन होम लोन्स की अवधी 10 से 30 सालों के बीच होती है और आपको मूल रकम के साथ-साथ ब्याज भी अदा करना होता है। क्या आप भी अपने सपनों का घर खरीदने के लिए बेस्ट होम लोन विकल्प ढूंढ रहे हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है।

बेस्ट होम लोन विकल्प

SBI होम लोन: इस लिस्ट में सबसे ऊपर भारत के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान किये जाने वाले होम लोन विकल्प का है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के होम लोन ऑफर में आपको 8% से 9% जितना इंटरेस्ट रेट देना होता है। प्रोसेसिंग फीस की बात करें तो यह मूल का 0.35% मात्र है।

HDFC होम लोन: इसके बाद लिस्ट में HDFC बैंक द्वारा दिया जाने वाला होम लोन ऑफर है और इस ऑफर के तहत आपको 8.60% से 9.50% जितना ब्याज चुकाना पड़ता है। प्रोसेसिंग फीस की बात करें तो मूल रकम का 0.50% हिस्सा आपको प्रोसेसिंग फीस के रूप में अदा करना पड़ता है।

एक्सिस बैंक: इसके बाद लिस्ट में अगला नाम एक्सिस बैंक का है और बैंक द्वारा 7.60%-8.05% जितने ब्याज के साथ होम लोन प्रदान किया जाता है। प्रोसिसंग फीस के रूप में आपको कुल रकम का 1% हिस्सा अदा करना होता है।

ICICI होम लोन: लिस्ट में अगला नाम ICICI बैंक के होम लोन ऑफर का है। बैंक द्वारा आपको 8.40% से लेकर 9.45% जितने ब्याज के साथ होम लोन प्रदान करवाया जाता है और मूल रकम का 1% आपको प्रोसेसिंग फीस के रूप में अदा करना होता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा: इसके बाद लिस्ट में अगला नाम बैंक ऑफ बड़ौदा का है और बैंक द्वारा 7.45% से लेकर 8.80% जितनी इंटरेस्ट रेट पर होम लोन प्रदान करवाया जाता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article