यूटिलिटी

Chakshu: टेलीकॉम नेटवर्क पर होने वाले फ्रॉड को रोकने की तैयारी, सरकार लॉन्च करेगी CHAKSHU, ऐसे कर सकेंगे शिकायत

Chakshu: टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (DIP) और Chakshu को लॉन्च करेंगे। इस प्लेटफॉर्म के लॉन्च होने के बाद साइबर फ्रॉड को रोकने में मदद मिलेगी। इस पोर्टल के लॉन्च होने के बाद आप ऐसे कॉल के बारे में शिकायत कर सकते हैं, जिस पर आपको संदेह हो।

Image

Cyber Fraud

Photo : iStock

Chakshu: डिजिटल होती इस दुनिया में तेजी से बढ़ रहे साइबर क्राइम को रोकने के लिए सरकार लगातार नए नियमों को लागू कर रही है। अब सरकार टेलीकॉम नेटवर्क पर होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए संचार साथी पोर्ट पर 'CHAKSHU' लॉन्च करने वाली है। इस पोर्टल के लॉन्च होने के बाद आप ऐसे कॉल के बारे में शिकायत कर सकते हैं, जिस पर आपको संदेह हो। इस पोर्टल पर आप शिकायत कर सकते हैं। इसकी शुरुआत आज से यानी सोमवार, 4 मार्च से हो रही है।

साइबर फ्रॉड पर लगेगी लगाम

टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (DIP) और Chakshu को लॉन्च करेंगे। इस प्लेटफॉर्म के लॉन्च होने के बाद साइबर फ्रॉड को रोकने में मदद मिलेगी। किसी भी संदेहजनक कॉल को लेकर आप रिपोर्ट कर पाएंगे। इस पोर्टल के लॉन्च होने के साथ ही फर्जी नंबर बंद हो जाएंगे। Chakshu की लॉन्चिंग के बाद आईटी मंत्री की मुलाकात आज शाम गूगल से हो सकती है। इस बैठक में सभी 10 ऐप के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

फिर से प्ले स्टोर में लिस्ट हो सकते हैं ऐप

गूगल के नए फॉर्मूले के तहत, ऐप्स को प्ले स्टोर में फिर से लिस्ट किया जा सकता है। लेकिन इसके पीछे की शर्त यह है कि उन ऐप पर कोई भी लेनदेन गूगल के बिलिंग सिस्टम के जरिए न हो।

ये ऐप अपनी संबंधित वेबसाइटों के जरिए किसी भी थर्ड पार्टी का इस्तेमाल कर पेमेंट को पूरा कर सकते हैं। इससे उन्हें 15 से 30 फीसदी का कमीशन गूगल को देना जरूरी नहीं होगा। हालांकि, जो लोग गूगल के पेमेंट सिस्टम का उपयोग करना जारी रखेंगे उन्हें अभी भी कमीशन का भुगतान करना होगा।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article