यूटिलिटी

होली पर मिलेगा मुफ्त LPG सिलेंडर, इस तरह से उठाएं फायदा

किसी भी घर के रसोईघर के लिए LPG सिलेंडर बहुत ही जरूरी होता है। अब होली का त्यौहार आपके लिए और खास होने जा रहा है। पिछले साल नवंबर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर रिफिल अभियान की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत लोगों को साल में दो बार मुफ्त LPG सिलेंडर मिल सकता है।

Image

इस होली पर मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर, इस तरह से उठाएं फायदा

Photo : iStock

LPG Cylinder: किसी भी घर के रसोईघर में LPG सिलेंडर बहुत ही जरूरी होता है। अब होली का त्यौहार आपके लिए और ज्यादा खास होने वाला है। दरअसल पिछले साल नवंबर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुफ्त रसोई गैस रिफिल अभियान की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत लाभार्थियों को साल में दो बार मुफ्त LPG सिलेंडर मिल सकता है। सरकार ने फैसला किया है कि इस साल होली के मौके पर आपको मुफ्त LPG सिलेंडर प्रदान करवाया जाएगा। इससे पहले दिवाली के मौके पर भी सरकार ने लाभार्थियों को मुफ्त LPG सिलेंडर प्रदान किए थे। आइए जानते हैं इस योजना के तहत किन लोगों को मुफ्त LPG सिलेंडर मिलने जा रहा है।

इस तरह मिलेगा मुफ्त LPG सिलेंडर

अगर आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो आप इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। फ्री LPG सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अपने बैंक अकाउंट को अपने आधार कार्ड से लिंक करना होगा। आपको बताते हैं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साल 2016 में उज्ज्वला सिलेंडर योजना की शुरुआत की गई थी।

9 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अभी तक 9 करोड़ से ज्यादा लोगों को फ्री LPG गैस कनेक्शन दिया जा चुका है। इस योजना के तहत आपको फ्री सिलेंडर तो मिलता ही है साथ ही आम LPG सिलेंडर पर आपको ₹300 की सब्सिडी भी मिलती है। सरकार ने आदेश देते हुए बताया था कि साल 2025 तक आपको उज्ज्वला योजना के तहत प्रत्येक LPG सिलेंडर पर 300 रुपए की सब्सिडी मिलती रहेगी। आपको ध्यान रखना चाहिए कि 1 साल में उज्ज्वला योजना के तहत आपको 12 LPG सिलेंडरों पर ही सब्सिडी मिलती है। पहले यह सब्सिडी केवल ₹200 की हुआ करती थी लेकिन पिछले साल सरकार ने इसमें 100 अतिरिक्त रूपए की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद अब आपको प्रत्येक LPG सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी प्राप्त होती है।
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article