यूटिलिटी

अब ओला से ट्रैवल करना होगा और आसान, कंपनी ने लिया ये बड़ा फैसला

क्या आप भी ओला कैब से ट्रैवल करते हैं और पेमेंट करने के लिए ओला मनी का इस्तेमाल करते हैं? अगर आप भी ओला मनी का इस्तेमाल करते हैं तो कंपनी एक बड़ा फैसला लेते हुए KYC प्रोसेस में बदलाव कर रही है। इस एक फैसले से आपका समय तो बचेगा ही साथ ही आपकी यात्रा भी ज्यादा सुविधाजनक हो जायेगी।

Image

ओला मनी को PPI में किया जाएगा अपडेट

Photo : BCCL

Ola Money PPI Update: पिछले कुछ सालों के दौरान भारतीय पब्लिक ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। बस के साथ-साथ कैब टैक्सी और ऑटो के किराए, नियमों और पेमेंट के तरीकों में भी बदलाव हुए हैं। एक ऐसा ही बदलाव ओला मनी का इंट्रोडक्शन था। ओला मनी, ओला फाइनेंशियल सर्विसेज की वॉलेट बिजनेस सुविधा है। इसका इस्तेमाल आप कैब की पेमेंट करने के लिए कर सकते हैं। अब हाल ही में ओला फाइनेंशियल सर्विसेज ने ओला मनी कस्टमर्स के लिए एक काफी जरूरी सूचना जारी की है। ओला फाइनेंशियल सर्विसेज ने ओला मनी को KYC से PPI पर ट्रांसफर करने का फैसला कर लिया है। आईए जानते हैं कंपनी के इस फैसले से आपकी ओला कैब राइड पर क्या असर पड़ सकता है।

क्या होगा फायदा?

ओला मनी बंद होने की वजह से सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि अब आपका समय केवाईसी में बर्बाद नहीं होगा। साथ ही एक फायदा यह भी है कि अब आप ज्यादा आसानी से कप का पेमेंट कर पाएंगे। ओला फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपने कस्टमर्स को जानकारी देते हुए कहा है कि वह 31 मार्च से पहले ही अपने वॉलेट में मौजूद रकम का इस्तेमाल कर लें। अपनी वॉलेट में मौजूद राशि का इस्तेमाल आप कैब की पेमेंट करने या फिर अन्य किसी वॉलेट में इसे ट्रांसफर करके भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

RBI ने लगाया था जुर्माना

RBI ने 2022 में ओला मनी पर PPI और KYC से संबंधित नियमों की अनदेखी के लिए 1.67 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। कंपनी ने अपने कस्टमर्स को ईमेल के माध्यम से ये जानकारी दी है। साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि 10,000 रूपए की अधिकतम लिमिट प्राप्त करने के लिए कंपनी ने KYC की जगह PPI को अपनाने का फैसला लिया है।
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article