यूटिलिटी

आधार अपडेट की तारीख बढ़ी: अब 14 जून 2026 तक फ्री में अपडेट करवा सकेंगे डॉक्यूमेंट्स, जानें पूरी प्रक्रिया

free aadhaar update deadline extended to june 14 2026 : UIDAI ने विशेष रूप से उन लोगों से आग्रह किया है, जिन्होंने 10 साल से अधिक समय पहले आधार बनवाया है और अब तक अपडेट नहीं करवाया है, कि वे अपने पहचान (PoI) और पते (PoA) से जुड़े दस्तावेज जरूर अपडेट करवा लें। केवल डॉक्यूमेंट अपडेट की प्रक्रिया ही ऑनलाइन और फ्री है।

Image

अब 14 जून 2026 तक फ्री में अपडेट करवा सकेंगे डॉक्यूमेंट्स

Photo : Shutterstock.com

Free update of Aadhaar online: अगर आपने अभी तक अपने आधार कार्ड में जरूरी दस्तावेज अपडेट नहीं करवाए हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार अपडेट करने की फ्री ऑनलाइन सुविधा की अंतिम तारीख बढ़ाकर अब 14 जून 2026 कर दी है। पहले यह सुविधा 14 जून 2025 तक ही उपलब्ध थी। यानी अब आपको एक साल तक आधार डॉक्यूमेंट अपडेट के लिए पैसा खर्च नहीं करना होगा।

UIDAI ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया कि करोड़ों आधारधारकों को लाभ पहुंचाने के लिए यह सुविधा myAadhaar पोर्टल पर बिल्कुल फ्री में उपलब्ध कराई जा रही है। इस पहल का उद्देश्य आधार डेटाबेस को सही और अपडेट बनाए रखना है।

किसे करवाना चाहिए आधार अपडेट?

UIDAI ने विशेष रूप से उन लोगों से आग्रह किया है, जिन्होंने 10 साल से अधिक समय पहले आधार बनवाया है और अब तक अपडेट नहीं करवाया है, कि वे अपने पहचान (PoI) और पते (PoA) से जुड़े दस्तावेज जरूर अपडेट करवा लें। शादी, स्थानांतरण या अन्य कारणों से नाम, पता आदि में बदलाव होने पर यह प्रक्रिया और भी जरूरी हो जाती है।

मोबाइल नंबर, बायोमेट्रिक्स कैसे अपडेट करें?

यदि आपको मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, बायोमेट्रिक डाटा (फिंगरप्रिंट, आईरिस) या फोटो अपडेट करवाना है, तो इसके लिए आपको निकटतम आधार एनरोलमेंट/अपडेट सेंटर पर जाना होगा और निर्धारित फीस देना होगा। केवल डॉक्यूमेंट अपडेट की प्रक्रिया ही ऑनलाइन और फ्री है।

फ्री में कैसे करें ऑनलाइन आधार अपडेट ?

  • वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।
  • अब यहां 12 अंकों के आधार नंबर व ओटीपी की मदद से लॉगिन करें।
  • अपनी प्रोफाइल में दिखाई दे रही जानकारी की पुष्टि करें।
  • “I verify that the above details are correct” पर क्लिक करें।
  • पहचान पत्र (PoI) चुनें और अपलोड करें (2MB से कम; JPEG, PNG, PDF)।
  • पता प्रमाण (PoA) चुनें और अपलोड करें (2MB से कम; JPEG, PNG, PDF)।
  • अपनी सहमति दें और सबमिट करें।
  • सफलतापूर्वक प्रोसेस पूरा होने के बाद एक्नॉलेजमेंट रिसीट डाउनलोड करें।

ध्यान देने योग्य बातें

  • यह सेवा केवल myAadhaar पोर्टल पर ही उपलब्ध है।
  • फिजिकल सेंटर पर अपडेट करवाने पर अब भी फीज लगेगी।
  • 14 जून 2026 के बाद से इस सेवा के लिए शुल्क लिया जा सकता है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article