Flipkart Super Cooling Days sale: फ्लिपकार्ट ने 21 अप्रैल से 26 अप्रैल 2023 तक के लिए सुपर कूलिंग डेज सेल (Super Cooling Days sale) शुरू की है। इसके जरिए फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों को गर्मियों में काम आने वाली लगभग सभी चीजों की खरीदारी पर छूट मिल रही है। ग्राहक एसी, एयर कूलर, स्मार्ट पंखे और रेफ्रिजरेटर पर भारी छूट का फायदा उठा सकते हैं। इस दौरान एक्सचेंज बोनस के साथ फ्री अनइंस्टालेशन, बैंक और प्रीपेड ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
सिर्फ 18,999 में मिलेगा इन्वर्टर एसी
सुपर कूलिंग डेज सेल के तहत आप सिर्फ 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत से एसी खरीद पांएगे। सेल के तहत कई ब्रांड के एसी पर आपको एक्सचेंज ऑफर, बैंक ऑफर और EMI का ऑप्शन मिलेगा। ग्राहक Samsung, LG, Blue Star, Lloyd, Voltas और Daikin आदि के एयर कंडीशनर्स को सस्ते में खरीद सकेंगे। वहीं फ्रिज पर भी आकर्षक डिस्काउंट मिल रहा है।
ये 5 स्टार AC मिल रहे हैं सस्ते
1. सैमसंग कन्वर्टिबल एसी (Samsung Convertible 5-in-1 Cooling 1.5 Ton 5 Star Split Inverter AC)
इस समय ये एसी फ्लिपकार्ट पर 41 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 42,599 रुपये में मिल रहा है। इसमें कॉपर कंडेंसर कोइल, रीमोट कंट्रोल, 2-वे एयर डायरेक्शन, ऑटो मोड और डस्ट फ़िल्टर भी हैं।
2. LG AI Convertible 6-in-1 Cooling 1.5 Ton 5 Star Split AI Dual Inverter AC
LG के इस AC को आप 40 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 45,490 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 6-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग, कॉपर कंडेंसर कॉइल और 4 वे स्विंग मौजूद है।
3. Whirlpool 4-in-1 Convertible Cooling 1.5 Ton 5 Star Split Inverter AC
Whirlpool split AC फ्लिपकार्ट पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस समय आप इसे 36,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह 4-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग, इन्वर्टर AC है और 1.5 टन कैपेसिटी के साथ आता है।
एसी, फ्रिज और पंखें की बढ़ी मांग
फ्लिपकार्ट के सबसे हालिया डेटा से पता चलता है कि कूलिंग इक्विपमेंट की मांग में वृद्धि हुई है। डिमांड में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी टीयर 2 शहरों में हुई है। अप्रैल में कूलिंग एप्लायंसेज की पूरे साल की समर वर्टिकल सेल्स में अहम हिस्सेदारी रही। सबसे ज्यादा बिकने वाले एयर कंडीशनर ब्रांडों में ब्लू स्टार, एलजी, सैमसंग, लॉयड, डाइकिन और वोल्टास हैं। वहीं, सैमसंग, एलजी, व्हर्लपूल, हायर और गोदरेज सबसे ज्यादा बिकने वाले रेफ्रिजरेटर ब्रांड हैं। ग्राहकों द्वारा पसंद किए जाने वाले टॉप एयर कूलर ब्रांड सिम्फनी, हिंदवेयर और क्रॉम्पटन हैं। एलजी 6-इन-1 कन्वर्टिबल इन्वर्टर एसी और वोल्टास स्प्लिट इन्वर्टर एयर कंडीशनर, सैमसंग डबल डोर, एलजी और व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर की भी मांग बढ़ी है। बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, नई दिल्ली, पुणे, पटना और वाराणसी में कूलिंग डिवाइसों की मांग सबसे ज्यादा दिख रही है।
