त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल और अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल लौट आया है। आज से इन दोनों सेल की शुरुआत हो गई है। इस बार का सेल काफी खास है क्योंकि जीएसटी कटौती का लाभ तमाम कंपनियां उपभाक्ताओं को दे रही है। इससे टीवी, एसी, मोबाइल, फ्रिज से लेकर कपड़े, जूते की कीमत कम हो गई है। वहीं, ई—कॉमर्स कंपनियां अपनी ओर से बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ऐसे में अगर आप अपनी जरूरत का कोई सामान इन दोनों प्लेटफॉर्म से खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपको बेस्ट बचत का तरीका बता रहे हैं। हम आपको बताएंगे कि कहां आपको ज्यादा डिस्काउंट मिल सकता है। साथ ही आप AI की मदद से कैसे बेस्ट डील पता कर सकते हैं।
50-80% की मिल रही बंपर छूट
दोनों प्लेटफॉर्म पर बहुत सारे उत्पाद 50-80% की बंपर छूट मिल रही है। नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन और लैपटॉप पर भी लगभग 15-20% की छूट मिल रही है। इसके अलावा, दोनों प्लेटफॉर्म बैंक ऑफर्स, कैशबैक डील्स और एक्सचेंज बोनस के जरिए अतिरिक्त बचत की पेशकश कर रहे हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि बेस्ट डी या बचत बढ़ाने के लिए, ग्राहकों को दोनों ई-कॉमर्स दिग्गजों द्वारा दिए जा रहे ऑफर्स की तुलना करनी चाहिए। एमआरपी पर शुरुआती छूट देखने के बाद, ग्राहकों को यह भी देखना चाहिए कि कौन से बैंक ऑफर्स उन्हें सबसे अच्छा सौदा दिला सकते हैं।
AI की मदद से करें कंपेयर
AI (Artificial Intelligence) के इस दौर में आप खरीदारी से पहले कहां मिल रहा है बेस्ट डील, आप आसानी से कंपेयर कर सकते हैं। कई ऐसे AI टूल हैं जो यह सर्विस बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध करा रहे हैं। इसका फायदा उठाकर आप अधिकतम बचत प्राप्त कर सकते हैं। कई दूसरे ई—कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सेल चल रही है। वहां पर भी आप खरीदने से पहले रिसर्च जरूर करें। आप जितना रिसर्च करेंगे, उतना आप बेस्ट डील ले पाएंगे।
क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर बड़ी बचत
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल मेगा सेल के हिस्से के रूप में, अमेजन भुगतान विधि के आधार पर, 1.4 लाख रुपये तक की बचत के साथ 10% तक की तत्काल छूट दे रहा है। SBI डेबिट कार्ड उपयोगकर्ता 1.36 लाख रुपये तक की तत्काल छूट पा सकते हैं। अमेजन पे ICICI क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं के लिए, खरीदारी पर असीमित 5% कैशबैक है। वहीं, फ्लिपकार्ट ने एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी की है। दोनों बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से किए गए लेनदेन पर 10% की तत्काल छूट दे रहे हैं।
