यूटिलिटी

RD या FD, निवेश पर कहां मिल रहा है सबसे अधिक रिटर्न, जान लीजिए

जब भी बात पैसों को इन्वेस्ट करने की आती है तो अक्सर हम कन्फ्यूज हो जाते हैं। हम अपने पैसे इन्वेस्ट करने के लिए हमेशा ऐसे तरीके खोजते हैं जो सेफ हों और अच्छे रिटर्न्स भी दे सकें। जब भी बात सुरक्षा की आती है तो हमें फिक्स्ड डिपॉजिट योजना का ख्याल आता है। दूसरी तरफ रेकरिंग डिपॉजिट भी अब इन्वेस्टमेंट का एक अच्छा और सेफ तरीका बनकर सामने आ रहे हैं। लेकिन कौन से तरीके में इन्वेस्ट करने से आपको क्या फायदे मिलते हैं और ज्यादा बेहतर कौन सा तरीका है?

Image

FD बनाम RD योजना, इन्वेस्टमेंट का कौन सा ऑप्शन है बेहतर

Photo : iStock

Fixed Deposit Vs Recurring Deposit: पैसों को बचाने के साथ-साथ उन्हें सही जगह इन्वेस्ट करना भी बहुत जरूरी होता है। जब भी बात पैसों को इन्वेस्ट करने की आती है तो अक्सर हम कन्फ्यूज हो जाते हैं। हम इन्वेस्टमेंट के ऐसे तरीके तलाशने लगते हैं जो सेफ हों और हमें बेहतर रिटर्न्स भी दे सकें। ऐसे में हमारे दिमाग में बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं का ख्याल भी आता है। साथ ही अब रेकरिंग डिपॉजिट भी इन्वेस्टमेंट के अच्छे और सुरक्षित ऑप्शन के रूप में सामने आ रहा है। इसीलिए हमारा कन्फ्यूजन और ज्यादा बढ़ जाता है। लेकिन घबराएं नहीं, अगर आप भी ऐसी ही किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपके लिए दोनों योजनाओं के बीच मौजूद फर्क साफ कर देते हैं ताकि आप अपने लिए इन्वेस्टमेंट के बेहतर ऑप्शन का चयन कर सकें।

फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाविभिन्न बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाएं प्रदान करते हैं और अलग-अलग बैंक अपनी योजनाओं के हिसाब से अलग-अलग इंटरेस्ट भी देते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट योजना में आप एक तय रकम को एक तय समय के लिए बैंक के पास जमा कर देते हैं। बैंक के पास पड़ी आपकी इस रकम पर आपको इंटरेस्ट रेट मिलता है। तय समय से पहले आप अपने पैसे नहीं निकाल सकते और अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको बैंक को पेनल्टी देनी पड़ती है। आप 7 दिन से 10 सालों तक के समय के लिए FD चुन सकते हैं। कुछ स्मॉल बैंक इस वक्त FD योजनाओं पर सालाना 8.5 -9% जितना ब्याज दे रहे हैं। वहीं देश भर में मौजूद FD योजनाओं पर सालाना 8% जितना इंटरेस्ट रेट देखने को मिल रहा है।

रेकरिंग डिपॉजिट योजना

रेकरिंग डिपॉजिट योजना में आप हर महीने, तीन महीने, छः महीने या फिर साल भर के बाद पैसे इन्वेस्ट कर सकते हैं। रेकरिंग डिपॉजिट योजनाओं पर भी आपको FD की तरह ही ब्याज मिलता है। रेकरिंग डिपॉजिट में कम से कम 6 महीनों के लिए और अधिकतम 10 सालों के लिए किया रेकरिंग डिपॉजिट योजना में आप मैच्योरिटी से पहले पैसे निकाल सकते हैं। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि निकाले गए पैसों को अगर आप फिर से इन्वेस्ट करने का फैसला लेते हैं तो पेनल्टी की वजह से आपको 1% कम इंटरेस्ट रेट प्राप्त होगा। इस वक्त देश के विभिन्न बैंक, RD योजनाओं पर 5-7.5% जितना इंटरेस्ट रेट दे रहे हैं।
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article