यूटिलिटी

रेलवे की बदली तस्वीर! ट्रेनों में हो रही है हर थाली की निगरानी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में दी जानकारी

Railways Food Quality: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने लोकसभा में जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने खानपान सेवा में सुधार को लेकर वर्ष 2024-25 में कई कड़े कदम उठाए हैं। यात्रियों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए रेलवे की सहायक संस्था IRCTC ने अब तक 13.2 करोड़ रुपये का जुर्माना ठेकेदारों पर लगाया है। भोजन की क्वालिटी पर निगरानी रखने के लिए प्रोफेशनल्स की नियुक्ति की गई है।

Image

ट्रेन सफर के दौरान मिलेगा टॉप क्वालिटी खाना, IRCTC ने लगाई कड़ी निगरानी (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Railways Food Quality: भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने खानपान सेवा में सुधार को लेकर वर्ष 2024-25 में कई कड़े कदम उठाए हैं। यात्रियों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए रेलवे की सहायक संस्था IRCTC ने अब तक 13.2 करोड़ रुपये का जुर्माना ठेकेदारों पर लगाया है। यह जुर्माना भोजन की गुणवत्ता में कमी, गंदगी या अन्य अनियमितताओं पर कार्रवाई करते हुए वसूला गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने लोकसभा में जानकारी देते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रेलवे ने खानपान में व्यापक सुधार लागू किए हैं, ताकि यात्रियों को स्वच्छ, स्वादिष्ट और संतोषजनक भोजन मिल सके। हर थाली की निगरानी अब प्रोफेशनल्स के हाथ में सौंपी गई है। रेलवे का यह कदम यात्रियों को बेहतर अनुभव देने की दिशा में बड़ा बदलाव साबित हो रहा है।

प्रोफेशनल निगरानी व्यवस्था

हर दिन भारतीय रेल में औसतन 16.5 लाख यात्रियों को भोजन परोसा जाता है। इतनी बड़ी संख्या में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए IRCTC ने 1695 होटल मैनेजमेंट डिग्री या डिप्लोमा धारकों की नियुक्ति की है। इनमें से 819 प्रोफेशनल बेस किचन की निगरानी करते हैं, जबकि 876 ट्रेन में परोसे जा रहे भोजन पर नजर रखते हैं।

क्लस्टर प्रणाली से जवाबदेही तय

रेलवे ने खानपान सेवा के ठेके अब 'क्लस्टर प्रणाली' के तहत देने शुरू किए हैं। इस प्रणाली में एक सेवा प्रदाता को कई ट्रेनों की खानपान सेवा की जिम्मेदारी दी जाती है, जिससे निगरानी और संचालन आसान होता है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि किसी एक कंपनी को 80% से अधिक क्लस्टर 'A' का ठेका न मिले, जिससे एकाधिकार न बन सके।

RailMadad से शिकायतों का समाधान

यात्रियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए रेलवे का RailMadad पोर्टल सक्रिय रूप से निगरानी कर रहा है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए दर्ज शिकायतों पर IRCTC और रेलवे तुरंत प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article