EV Yatra Portal: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग पर जोर दिया जा रहा है। देश की राजधानी सहित कई प्रमुख शहरों में ई वाहन नजर आने लगे हैं। सरकार भी इस दिशा में प्रयास कर रही है जिसके फलस्वरूप ई वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस क्षेत्र में क्रांति के लिए ईवी यात्रा ऐप और पोर्टल लॉन्च किया गया है ताकि ई वाहनों से संबंधित सुविधाओं को विस्तार दिया जा सके।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 दिसंबर, बुधवार को एक ईवी यात्रा ऐप और पोर्टल को लॉन्च किया। राजधानी में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस समारोह के दौरान इस ऐप और पोर्टल को लॉन्च किया गया। इन दोनों प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को इलेक्ट्रिक वाहन के लिए चार्जिंग पॉनिंट्स के बारे में पता चल सकेगा। यह ऐप नियर बाय ईवी चार्जर का पता लगाने में मदद करेगा।
ऐसे करें ईवी यात्रा ऐप डाउनलोड
जानकारी के अनुसार, अन्य सभी ऐप की तरह ईवी यात्रा ऐप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों तरह के सेलफोन में प्रयोग किया जा सकता है। एंड्रॉयड यूजर्स इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और आईफोन यूजर्स इसे आईफोन स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे काम करेगा ईवी यात्रा पोर्टल
ई वाहन चालकों को यात्रा के दौरान चार्जिंग की समस्या ना हो, इसके लिए सरकार की ओर से ईवी यात्रा पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल के माध्यम से सफर को आसान बनाने की कोशिश की जा रही है। अभी तक ये बात सामने आई है कि इस पोर्टल से चार्जिंग स्टेशन तलाशे जा सकते हैं। हालांकि विस्तृत लाभ क्या क्या होंगे, वो बात अभी सामने आना बाकी है। इस प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण और राष्ट्रीय ऑनलाइन डेटाबेस पर डिटेल्स लॉग कर सकते हैं। यूजर्स ईवी-यात्रा एप का इस्तेमाल करके चार्जिंग स्लॉट को प्री-बुक भी कर सकते हैं।
