बिजनेस

अब यहां होगी अंबानी की Tata से टक्कर, जानें क्या चल रही है तैयारी

Tata May Bid For UTI AMC: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज म्यूचुअल फंड सेगमेंट में भी एंट्री करेगी, जिससे अंबानी का टाटा ग्रुप से मुकाबला होगा। म्यूचुअल फंड सेगमेंट में टाटा पुरानी खिलाड़ी है।

Image

टाटा यूटीआई एएमसी के लिए बोली लगा सकती है

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा और अंबानी में होगी भिड़ंत
  • म्यूचुअल फंड सेक्टर में होगी टक्कर
  • टाटा यूटीआई एएमसी के लिए बोली लगा सकती है

Tata May Bid For UTI AMC: मार्केट कैपिटल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा ग्रुप टाटा ग्रुप (Tata Group) यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी (UTI AMC) के लिए बोली लगा सकता है। मगर फिलहाल टाटा ग्रुप विचार कर रहा है कि इसके लिए बोली लगाई जाए या नहीं। इसके लिए टाटा ग्रुप अपने सभी ऑप्शनों पर विचार कर रहा है और सावधानीपूर्वक मूल्यांकन कर रहा है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) के बाजार में एंट्री करने के बाद टाटा यूटीआई एएमसी के लिए बोली लगाने पर विचार कर रही है।

टाटा है पुरानी खिलाड़ी

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज म्यूचुअल फंड सेगमेंट में भी एंट्री करेगी, जिससे अंबानी का टाटा ग्रुप से मुकाबला होगा। म्यूचुअल फंड सेगमेंट में टाटा पुरानी खिलाड़ी है। 1994 में शुरू की गई टाटा एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड का इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट में 29 वर्षों से अधिक का ट्रैक रिकॉर्ड है। टाटा एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड टाटा म्यूचुअल फंड के इन्वेस्टमेंट को मैनेज करती है।

यूटीआई एएमसी में किस-किस की हिस्सेदारी

चार सरकारी ऑर्गेनाइजेशंस (पंजाब नेशनल बैंक, एलआईसी, भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा) के पास यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी की 45% से अधिक हिस्सेदारी है। ये सभी अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए विकल्प तलाश रही हैं। डील के लिए एसबीआई कैपिटल मार्केट्स को बैंकर के रूप में नियुक्त किया है।

कितना बड़ी है म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री

जून 2023 तक 40 से अधिक एसेट मैनेजमेंट कंपनियों के पास लगभग 43.77 लाख करोड़ रु की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एएमसी) है। इनमें एसबीआई म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड और एचडीएफसी म्यूचुअल फंड देश की तीन सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनियां हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article