यूटिलिटी

Delhi Power Demand: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में बिजली की भारी डिमांड, 8000 मेगावट तक पहुंची मांग

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated May 23, 2024, 11:51 AM IST

Delhi Power Demand: बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस के प्रवक्ता ने कहा कि लगातार पांचवें दिन दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 7,000 मेगावाट से ऊपर रही। इससे पहले दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 29 जून, 2022 को रिकॉर्ड 7,695 मेगावाट तक गई थी।

Image

दिल्ली में बढ़ी बिजली की डिमांड

Photo : iStock

Delhi Power Demand: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने के साथ बुधवार को बिजली की अधिकतम मांग पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 8,000 मेगावाट पर पहुंच गई। यह दिल्ली में अबतक की सर्वाधिक मांग है। बिजली वितरण कंपनियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (SLDC) की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को दोपहर 3.42 बजे बिजली की अधिकतम मांग 8,000 मेगावाट पर पहुंच गई। यह दिल्ली के इतिहास में अबतक की सर्वाधिक बिजली मांग है।

इससे पहले, मंगलवार को दोपहर में बिजली की अधिकतम मांग 7,717 मेगावाट पहुंची थी। वहीं रात 11.01 बजे यह 7,726 मेगावाट पहुंच गई थी। बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस के प्रवक्ता ने कहा कि लगातार पांचवें दिन दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 7,000 मेगावाट से ऊपर रही। इससे पहले दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 29 जून, 2022 को रिकॉर्ड 7,695 मेगावाट तक गई थी।

भीषण गर्मी के कारण बढ़ी मांग

वितरण कंपनियों के मुताबिक बिजली की मांग बढ़ने का प्रमुख कारण भीषण गर्मी का बढ़ना है। पारा चढ़ने के साथ एयर कंडीशनर/ कूलर का उपयोग बढ़ रहा है, जिससे बिजली की खपत में भी वृद्धि हुई है। एयर कंडीशनर का किसी घर या कंपनी की वार्षिक ऊर्जा खपत में 30-50 प्रतिशत तक योगदान हो सकता है।

उत्तरी दिल्ली में बिजली वितरण करने वाली टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. (टाटा पावर डीडीएल) के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने बिना किसी बिजली कटौती या नेटवर्क बाधा के अब अपने क्षेत्र में अबतक की सर्वाधिक 2,268 मेगावाट बिजली मांग को पूरा किया।

बीएसईएस के प्रवक्ता ने कहा कि बीएसईएस राजधानी पावर लि. (बीआरपीएल) ने दक्षिण एवं पश्चिम दिल्ली में 3,511 मेगावाट तथा बीएसईएस यमुना पावर लि. ने पूर्वी एवं मध्य दिल्ली के अपने क्षेत्रों में 1,812 मेगावाट बिजली की अधिकतम मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया। मंगलवार को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

वितरण कंपनियां हैं तैयार

बीएसईएस प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी की दोनों वितरण कंपनियां लगभग 50 लाख उपभोक्ताओं की बिजली मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में लगभग 2,100 मेगावाट हरित बिजली महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

(इनपुट-भाषा)

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article