यूटिलिटी

December Holiday list: रविवार के दिन है क्रिसमस का त्योहार, दिसंबर में जानिए किस दिन है कौन सी छुट्टी

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Nov 17, 2022, 08:47 PM IST

December Holiday List: दिसंबर साल का आखिरी महीना होता है। हर कोई नए साल का स्वागत नई उम्मीदों के साथ करता है। दिसंबर में ईसाई धर्म का पवित्र त्योहार क्रिसमस का त्योहार भी आता है। इस साल दिसंबर के महीने में कुल 12 छुट्टियां हैं। यहां पर देखें सभी छुट्टियों की पूरी लिस्ट।

Image

December Holidays

KEY HIGHLIGHTS
  • दिसंबर का महीना दस्तक दे रहा है।
  • दिसंबर महीने में है 13 दिन बैंक रहेंगे बंद।
  • जानिए दिसंबर महीने की छुट्टियों की लिस्ट।

December Holiday List: साल 2022 अपने आखिरी पड़ाव पर है। दिसंबर के महीने ने दस्तक दे दी है। दिसंबर का महीना फैमिली के साथ छुटटियां मनाने के लिए परफेक्ट माना गया है। नए साल के स्वागत के लिए लोग अलग-अलग जगहों पर जाते हैं। दिसंबर में इस साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है। इसके अलावा नए साल की भी छुट्टी होती है। वहीं, देश के अलग-अलग राज्यों में कई त्योहारों के लिए अलग छुट्टियों का प्रावधान है। जानिए दिसंबर महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट।

दिसंबर महीने में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें चार रविवार भी शामिल हैं। तीन दिसंबर को सेट जेवियर फेस्ट मनाया जाएगा। इस मौके पर गोवा के सारे बैंक बंद होंगे। इसके अगले दिन चार दिसंबर को रविवार है। 10 दिसंबर को महीने का दूसरा शनिवार है। इस मौके पर भी पूरे देश में बैंक बंद होंगे। 11 दिसंबर को रविवार के मौके पर बैंक बंद रहेगा। 12 दिसंबर को मेघालय में पा तगान नेंगमिंजा संगम त्योहार मनाया जाएगा। इस मौके पर राज्य के बैंक बंद रहेंगे। 12 दिसंबर के बाद 18 दिसंबर को रविवार के दिन बैंक बंद रहेंगे।

रविवार को है क्रिसमस

गोवा लिबेरशन डे 19 दिसंबर को मनाया जाएगा। इस दौरान गोवा के सारे बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 19 दिसंबर को रविवार की छुट्टी है। इस साल क्रिसमस 25 दिसंबर रविवार को है। ऐसे में क्रिसमस की छुट्टी 24 दिसंबर को मिल सकती है। इस दिन चौथे और आखिरी शनिवार भी है। क्रिसमस के अगले दिन 26 दिसंबर को नागालैंड, मिजोरम, सिक्कम और मेघालय में नामसूंग मनाया जाएगा। इस मौके पर भी छुट्टी होगी। 29 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती है। इस मौके पर चंडीगढ़ के बैंक बंद रहेंगे।

राष्ट्रीय स्तर पर 3 दिसंबर,4 दिसंबर, 10 दिसंबर, 11 दिसंबर, 18 दिसंबर, 24 दिसंबर और 25 दिसंबर के दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में यदि आपको बैंक के काम निपटाने हैं तो छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article