यूटिलिटी

बिहार सरकार की नई स्कीम, ट्रक पकड़वाने पर 10 हजार का इनाम, सरकार ने कहा- बताने वाला नाम रहेगा गुप्त

सरकार ने साफ किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इससे लोग बिना किसी डर के अवैध गतिविधियों की जानकारी दे सकेंगे और प्रशासन को कार्रवाई में मदद मिलेगी।

Image

Crackdown on illegal mining in Bihar 10000 reward for truck seizure

यदि आप भी बिहारी हैं और फिलहाल बिहार में ही रह रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार की ओर से जारी एक अभियान में लोगों से अपील की गई है कि वे अवैध खनन की सूचना दें और इसके बदले आकर्षक इनाम प्राप्त करें।

जानकारी देने पर मिलेगा नकद पुरस्कार

सरकार ने इस अभियान के तहत इनाम की भी व्यवस्था की है। अगर कोई व्यक्ति ट्रैक्टर से हो रहे अवैध खनन की सूचना देता है और कार्रवाई में मदद करता है, तो उसे 5,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। वहीं, ट्रक या अन्य बड़े वाहनों को पकड़वाने पर 10,000 तक की राशि दी जाएगी।

शिकायतकर्ता की पहचान रहेगी गुप्त

सरकार ने साफ किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इससे लोग बिना किसी डर के अवैध गतिविधियों की जानकारी दे सकेंगे और प्रशासन को कार्रवाई में मदद मिलेगी।

हेल्पलाइन और ईमेल के जरिए दें सूचना

अवैध खनन की जानकारी देने के लिए सरकार ने कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर सीधे संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा ईमेल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इससे लोगों को शिकायत करने के कई आसान विकल्प मिलते हैं।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल

अवैध खनन न सिर्फ सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा बनता है। इस अभियान के जरिए सरकार का उद्देश्य है कि आम जनता की भागीदारी से इस पर रोक लगाई जाए और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

जनता से सहयोग की अपील

बिहार सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाएं। सरकार का मानना है कि जनता के सहयोग से ही इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पांडेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article