यूटिलिटी

अब व्हाट्सएप से करें कंपनियों के खिलाफ शिकायत, सरकार ने जारी किया नया नंबर

यदि आप किसी कंपनी की शिकायत करना चाहते हैं तो ये काम अब व्हाट्सएप की मदद से भी किया जा सकता है। सरकार ने इसके लिए एक नया व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

Image

शिकायत दर्ज करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 8800001915 पर मैसेज करें

KEY HIGHLIGHTS
  • अब व्हाट्सएप के जरिए करें कंपनी की शिकायत
  • सरकार ने जारी किया है नया व्हाट्सएप नंबर
  • व्हाट्सएप नंबर 8800001915 पर करें शिकायत

Consumer Complaints On WhatsApp : उपभोक्ता मामलों के विभाग ने शिकायत दर्ज करने के लिए ग्राहकों के लिए का एक नया माध्यम शुरू किया है। अब आप ग्राहक के रूप में व्हाट्सएप पर भी कंपनियों की शिकायत कर सकेंगे। सरकार ने व्हाट्सएप चैटबॉट को शिकायत दर्ज करने के माध्यमों में शामिल कर लिया है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के लिए अपनी शिकायत दर्ज करना और भी आसान बना दिया गया है। नये चैटबॉट के लिए सरकार ने गपशप और व्हाट्सएप के साथ साझेदारी की है।

क्या है व्हाट्सएप नंबर

नई सुविधा से राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन अब मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध है। शिकायत दर्ज करने के लिए, उपयोगकर्ताओं को व्हाट्सएप नंबर 8800001915 पर मैसेज भेजना होगा। इतना ही नहीं शिकायत दर्ज करने के अलावा, आप अपनी शिकायतों का स्टेटस चेक करने के लिए भी चैटबॉट का उपयोग कर सकेंगे। आपको शिकायत दर्ज करने से संबंधित सामान्य प्रश्नों के उत्तर भी यहां पर मिल जाएंगे। शिकायत रजिस्ट्रेशन और यूजर्स के सवालों के लिए यह नई सेवा 24/7 उपलब्ध होगी।

हिंदी और इंग्लिश में होगी उपलब्ध

ये सुविधा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अधिकतर भारतीय आबादी इस प्लेटफॉर्म का फायदा ले पाए। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कि शिकायत सही तरीके से दर्ज की गई है, इसकी पूरी प्रोसेस के दौरान यूजर्स को गाइड किया जाएगा। प्रोसेस यह है कि आपको आवश्यक डिटेल दर्ज करनी होगी और प्रोसेस पूरी हो ये सुनिश्चित करने के लिए सहायक दस्तावेज अपलोड करना होगा।

और क्या हैं तरीके

ग्राहकों के पास अपनी शिकायत दर्ज करने के और भी तरीके हैं। इनमें फोन कॉल, मैसेज, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन या एनसीएच या उमंग ऐप पर ऐप-बेस्ड ग्रीवेंस फाइलिंग शामिल है। उपभोक्ता मामलों के विभाग ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। विभाग के अनुसार ग्राहक के रूप में अपने अधिकारों के प्रति आवाज उठाएं। उपभोक्ता संबंधित शिकायतें दर्ज करने के लिए आप राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन 1915 पर कॉल कर सकते हैं। इस नंबर पर आप सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ही कॉल कर सकेंगे। जबकि राष्ट्रीय अवकाशों पर ये सर्विस बंद रहेगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article