यूटिलिटी

Bengaluru Bandh: Vistara, Akasa Air, SpiceJet ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी, ध्यान रखें ये बातें

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Sep 26, 2023, 09:32 AM IST

Bengaluru Bandh Flight Status: तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने को लेकर कर्नाटक के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है।

Image

26 सितंबर को बेंगलुरु एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वाले हैं?

Photo : iStock

Bengaluru Bandh Flight Status: तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने को लेकर कर्नाटक के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। कई किसान संगठनों और कन्नड़ा समर्थक संगठनों ने इसे लेकर मंगलवार को बेंगलुरु बंद (Bengaluru Bandh flight status) का आह्वान किया है। ऐसे में अगर आप मंगलवार यानि 26 सितंबर को बेंगलुरु एयरपोर्ट से फ्लाइट (traffic restrictions in bangalore today) पकड़ने वाले हैं, तो आपको किसी तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है? इस बारे में एयरलाइन कंपनी अकासा एयर ने बड़ा अपडेट दिया है।

विस्तारा एयरलाइंस एक यात्रा अपडेट लेकर आई है, जिसमें यात्रियों से कहा गया है कि वे सावधानी के साथ हवाई अड्डे से आने-जाने की योजना बनाएं क्योंकि प्राइवेट वाहन बंद हो सकते हैं। एयरलाइन ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "26 सितंबर, 2023 को 'बेंगलुरु बंद' के कारण निजी परिवहन बाधित हो सकता है। बेंगलुरु से यात्रा करने वाले ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे हवाई अड्डे तक अपनी यात्रा के लिए अधिक समय दें।"

इंडिगो ने यात्रियों को घरेलू प्रस्थान से कम से कम 2.5 घंटे पहले और अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान से 3.5 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी है क्योंकि शहर में आज बुलाए गए बंद के कारण बेंगलुरु हवाई अड्डे तक यात्रा में सामान्य से अधिक समय लग सकता है। स्पाइसजेट ने अपनी एडवाइजरी में लिखा, ''26 सितंबर'23 को घोषित बेंगलुरु बंद के कारण स्थानीय परिवहन सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा के लिए पर्याप्त समय दें और अंतिम समय की किसी भी परेशानी से बचने के लिए प्रस्थान समय से कम से कम 180 मिनट पहले रिपोर्ट करें।''

कर्नाटक की राजधानी में विभिन्न परिवहन सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। केएसआरटीसी और बीएमटीसी सेवाएं 26 सितंबर को प्रभावित होने की संभावना है क्योंकि कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम कर्मचारी और श्रमिक महासंघ और बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने 'बेंगलुरु बंद' के आह्वान को अपना समर्थन दिया है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article