Google Chrome को ऐसे बनाएं डिफॉल्ट ब्राउजर, यहां जानें तरीका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2022, 05:49 PM IST

Google Chrome एक सबसे पॉपुलर वेब ब्राउजर है। लोग सबसे ज्यादा इसी का उपयोग करते हैं। इसमें कई एक्सटेंशन यूजर्स को मिलते हैं। ब्राउजर की दुनिया में Safari और Firefox जैसे भी कई ऑप्शन्स हैं। हालांकि, अगर आप गूगल क्रोम का ही उपयोग करना चाहते हैं और इसे अपना डिफॉल्ट ब्राउजर बना सकते हैं। इससे आपके द्वारा कोई भी लिंक क्लिक किए जाने पर हर लिंक गूगल क्रोम ब्राउजर में ही ओपन होगा।

Google Chrome को ऐसे बनाएं डिफॉल्ट ब्राउजर, यहां जानें तरीका

Google Chrome एक सबसे पॉपुलर वेब ब्राउजर है। लोग सबसे ज्यादा इसी का उपयोग करते हैं। इसमें कई एक्सटेंशन यूजर्स को मिलते हैं। ब्राउजर की दुनिया में Safari और Firefox जैसे भी कई ऑप्शन्स हैं। हालांकि, अगर आप गूगल क्रोम का ही उपयोग करना चाहते हैं और इसे अपना डिफॉल्ट ब्राउजर बना सकते हैं। इससे आपके द्वारा कोई भी लिंक क्लिक किए जाने पर हर लिंक गूगल क्रोम ब्राउजर में ही ओपन होगा। ऐसे में हम यहां आपको गूगल क्रोम को डिफॉल्ट वेब ब्राउजर बनाने का तरीका आपको बताने जा रहे हैं। 

Google Chrome को ऐसे बनाएं डिफॉल्ट ब्राउजर: 

Windows 11 

  • सबसे पहले आपको बॉटम लेफ्ट कॉर्नर से स्टार्ट मेन्यू में जाना होगा। 
  • इसके बाद Settings>Apps>Default Apps में जाना होगा। 
  • इसके बाद आपको यहां Google Chrome सेलेक्ट करना होगा। 
  • इसके बाद आपको Set default ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद फाइल टाइप्स को रिव्यू कर Set default बटन पर क्लिक करना होगा। 

Windows 10

  • सबसे पहले स्टार्ट मेन्यू को ओपन करें और सेटिंग्स पर जाएं। 
  • इसके बाद default apps को ओपन करें। 
  • यहां बॉटम में Web browser कैटेगरी में जाएं। 
  • इसके बाद Choose an app से गूगल क्रोम पर क्लिक करें। 

Mac 

  • सबसे पहले गूगल क्रोम ओपन करें। 
  • इसके बाद टॉप राइट कॉर्नर से more में जाएं। 
  • इसके बाद सेटिंग्स पर टैप करें। 
  • इसके बाद Default browser सेक्शन में जाएं और Make default पर क्लिक करें। 
  • अगर आपको ये बॉटम में नजर ना आए तो समझ लें क्रोम पहले से ही डिफॉल्ट वेब ब्राउजर है। 
End of Article