BHARAT GAURAV TRAINS : रेल मंत्रालय ने भारत गौरव ट्रेनों पॉलिसी जारी की। मंत्रालय ने भारत गौरव ट्रेनों (थीम आधारित पर्यटक सर्किट ट्रेनों) के जरिये भारत और दुनिया के लोगों के लिए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शानदार ऐतिहासिक स्थानों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से 'भारत गौरव ट्रेनें' पॉलिसी जारी की है।
अब तक, दो भारत गौरव ट्रेनों को निम्नलिखित यात्रा कार्यक्रम के साथ संचालित किया गया है। कोयंबटूर-मंत्रालयम-शिरडी-कोयंबटूर, दिल्ली सफदरजंग-अयोध्या-बक्सर-जनकपुर (नेपाल)-वाराणसी-नासिक-होस्पेट-रामेश्वरम- कांचीपुरम-भद्राचलम रोड-दिल्ली सफदरजंग।
यह जानकारी रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
End of Article

