PM Kisan Yojana: तुरंत करें ये काम, नहीं तो अटकेगा पीएम किसान योजना का पैसा, 31 मई है आखिरी तारीख

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2022, 10:22 AM IST

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 11th Installment KYC Update Last Date: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत दिसंबर 2018 से की गई थी। और अब तक किसानों को 10 किस्त जारी की जा चुकी है।

PM Kisan Yojana: तुरंत करें ये काम, नहीं तो अटकेगा पीएम किसान योजना का पैसा, 31 मई है आखिरी तारीख
Photo Credit: BCCL

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 11th Installment/Kist KYC Update: : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जल्दी ही जारी होने की संभावना है। ऐसे में किसानों को अपने बैंक अकाउंट में 2000 रुपये की राशि पहुंचने का इंतजार है। लेकिन इस उत्सुकता में एक गलती भारी पड़ सकती है। और वह गलती  किसान द्वारा ई-केवाईसी ( eKYC ) नहीं कराया जाना है। क्योंकि अगर इस बार e-kyc नहीं कराया गया तो किस्त अटक जाएगी। 

31 मई है आखिरी तारीख

पीएम किसान पोर्टल पर दी गई जानकारी के अनुसार, सभी रजिस्टर्ड किसानों को  eKYC कराना जरूरी है। अगर  eKYC नही कराई गई तो किस्त का पैसा यानी 2000 रुपये अटक सकता है। ऐसे में  eKYC तुरंत कराना जरूरी है। और इसे कराने की आखिरी तारीख 31 मई 2022 है।

कैसे कराए e-KYC

 eKYC को दो तरह से कराया जा सकता है। पहले तरीके के तहत लाभार्थी को पीएम किसान पोर्टल पर ओटीपी के जरिए  eKYC कराना होगा। दूसरे तरीके में किसान को किसी भी पास के कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर बॉयोमैट्रिक तरीके से  eKYC करानी होगी। 

पीएम किसान पोर्टल से ई-केवाईसी कराने के लिए, पोर्टल में दाई तरफ बने ' किसानों के लिए ' सेक्शन में जाना होगा। जहां पर  eKYC का कॉलम दिखाई देगा। उसे क्लिक करने के बाद ओटीपी के जरिए  eKYC कराई जा सकेगी।

कैसे चेक करें लाभार्थियों की लिस्ट? (PM Kisan Yojana Beneficiary List 2022)

पीएम किसान लाभार्थी सूची देखने के लिए पीएम किसान पोर्टल (www.pmkisan.gov.in) ही पर जाना होगा। वहां ' किसानों के लिए ' पर जाएं।इस कॉलम में बने  'लाभार्थी की सूची' बटन पर क्लिक करें। इसके बाद स्टेटस, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की अन्य जानकारी दर्ज करें।अंत में 'Get Report' बटन पर क्लिक कर दें। इसके बाद किसान की डिटेल आ जाएगी।

गलत जानकारी देने पर रिकवर होगा पैसा

योजना के तहत रजिस्टर्ड होते समय इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि जो लोग पात्रता की शर्ते पूरी करते हैं, वहीं इसके लिए आवेदन करें। अगर कोई व्यक्ति पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करता है। और उसने गलत जानकारी देकर पैसा प्राप्त कर लिया है। तो जितनी भी राशि उसे मिली है, सारी रिकवर की जाएगी। इसके अलावा उस पर कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान है।
 

End of Article