सेविंग अकाउंट पर कौन सा बैंक कितना दे रहा है ब्याज? यहां देखें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2022, 04:59 PM IST

Savings Account: सेविंग अकाउंट सबसे पॉपुलर और लोकप्रिय बैंक अकाउंट में से एक है। ज्यादातर लोगों के लिए सेविंग अकाउंट खास मायने रखता है क्योंकि इसमें कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं।

सेविंग अकाउंट पर कौन सा बैंक कितना दे रहा है ब्याज? यहां देखें

नई दिल्ली।आज शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसका बैंक अकाउंट ना हो। ग्राहकों की अलग- अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बैंक कई तरह के अकाउंट खोलने की पेशकश करते हैं, जैसे करंट अकाउंट, सैलरी अकाउंट, आदि। इन्हीं में से एक है सेविंग अकाउंट (Savings Account), जिसके जरिए बचत करना और भी आसान हो जाता है क्योंकि बैंक इसमें जमा की गई रकम पर ब्याज भी देता है। अगर आप भी सेविंग अकाउंट खोलना चाहते हैं, तो पहले जान लें कि कौन से बैंक में आपको कितना ब्याज मिलेगा।

एसबीआई सेविंग अकाउंट (SBI Savings Account)
एसबीआई सेविंग अकाउंट होल्डर्स को 2.70 प्रतिशत प्रति वर्ष की ब्याज दर प्रदान कर रहा है। यह 1 लाख रुपये तक के बैलेंस वाले सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट पर प्रदान किया जा रहा है।

एचडीएफसी बैंक बचत खाता (HDFC Bank Savings Account)
एचडीएफसी बैंक सेविंग अकाउंट में 50 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 3.0 प्रतिशत की ब्याज दर और 50 लाख रुपये से ज्यादा के डिपॉजिट पर 3.50 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। बैंक आपके सेविंग बैंक के ब्याज को दैनिक बैलेंस के आधार पर निर्धारित करता है और तिमाही आधार पर इसका भुगतान करेगा।

आईसीआईसीआई बैंक सेविंग अकाउंट (ICICI Bank Savings Account)
आईसीआईसीआई बैंक सेविंग अकाउंट पर 50 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 3.00 प्रतिशत की दर से ब्याज देता है। वहीं 50 लाख रुपये से ज्यादा के डिपॉजिट पर 3.50 प्रतिशत ब्याज मिलता है।

एक्सिस बैंक सेविंग अकाउंट (Axis Bank Savings Account)
सेविंग अकाउंट में रखी गई राशि के आदार पर ब्याज दर तय होती है। एक्सिस बैंक 3 से 3.5 प्रतिशत के बीच में ब्याज देता है। ये दरें 1 जून, 2022 से प्रभावी हैं। एक सेविंग अकाउंट की ब्याज दर की गणना दैनिक रूप से की जाती है और हर तीन महीने में एक बार बैंक द्वारा जमा की जाती है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सेविंग अकाउंट (IDFC First Bank Savings Account)
1 जून 2022 से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में सेविंग अकाउंट की ब्याज दरें प्रभावी हैं। 10 लाख रुपये तक के बैलेंस पर बैंक 4 प्रतिशत, 10 लाख रुपये से 10 करोड़ के डिपॉजिट पर बैंक 6 फीसदी ब्याद देता है। सेविंग अकाउंट में 10 करोड़ से 100 करोड़ के बैलेंस पर 5.00 प्रतिशत और 100 करोड़ से 200 करोड़ तक के बैलेंस पर 4.50 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है।

End of Article