अगर आप भी करते हैं Google क्रोम का इस्तेमाल तो सावधान! तुरंत कर लें अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2022, 01:20 PM IST

अगर आप डेस्कटॉप पर गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं। तो गूगल ने इसे तुरंत अपडेट करने के लिए कहा है। क्योंकि, इस अपडेट के जरिए एक खामी को दूर किया गया है।

अगर आप भी करते हैं Google क्रोम का इस्तेमाल तो सावधान! तुरंत कर लें अपडेट

Google ने डेस्कटॉप पर गूगल क्रोम का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक जरूरी अपडेट को जारी किया है। ये अपडेट के बड़ी खामी को दूर करने के लिए जारी किया गया है। गूगल ने कहा है कि Mac, Linux और Windows के क्रोम डेस्कटॉप ऐप को 105.0.5195.102 को वर्जन में अपडेट कर दिया गया है। इस अपडेट में 'CVE-2022-3075' के लिए पैच है। फिलहाल बग के संबंध में ज्यादा जानकारी गूगल ने नहीं दी है। 

एक ब्लॉग पोस्ट में गूगल ने कहा है कि जारी किया गया नया अपडेट खास तौर पर इस खामी को ठीक करने के लिए जारी किया गया है। CVE-2022-3075 एक जीरो-डे वल्नेरेबिलिटी है, जिसे एक अनजान सिक्योरिटी रिसर्चर ने 8 अगस्त को पता लगाया था। ये Mojo में इन्सुफिसिएंट डेटा वैलिडेशन के मामले से जुड़ा हुआ है। 

गूगल ने कहा है कि CVE-2022-3075 खामी का गलत फायदा उठाया जा सकता है और लेटेस्ट अपडेट में इसे एड्रेस किया गया है। ये छठवां जीरो-डे वल्नेरेबिलिटी है, जिसके लिए गूगल ने पैच जारी किया है। सिक्योरिटी फर्म Kaspersky के मुताबिक जीरो-डे एक ब्रॉड टर्म है जो हाल ही में खोजी गई सुरक्षा कमजोरियों को बताता है जिसका उपयोग हैकर सिस्टम से टारगरेट करने के लिए कर सकते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो यह एक खामी है जिसे वेंडर या डेवलपर को पता चलने से पहले अटैकर्स या रिसर्चर्स खोजते हैं।

ऐसे में गूगल ने जल्द से जल्द यूजर्स को अपने ब्राउजर को अपडेट करने के लिए कहा है। डेस्कटॉप में गूगल क्रोम वर्जन चेक करने के लिए आपको पहले ब्राउजर को ओपन करना होगा और इसके बाद टॉप लेफ्ट से तीन डॉट्स पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सेटिंग्स से About Chrome में जाना होगा। आमतौर पर क्रोम अपडेट रहने पर URL बार के बगल में ग्रीन आइकन के जरिए बता देता है। 

End of Article