यूटिलिटी

क्या होती है एंकर बुक? इससे स्टॉक के बारे में मिलती है ये जानकारी

क्या आप भी शेयर मार्केट में रुचि रखते हैं और IPO में इन्वेस्ट करने के मौके तलाशते हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। आपने अक्सर ही किसी IPO से पहले उसकी एंकर बुक के खुलने और एंकर इन्वेस्टर्स की लिस्ट के बारे में सुना होगा। आइये आज आपको बताते हैं कि एंकर बुक क्या होती है और आप इसका इस्तेमाल कहां कर सकते हैं।

Image

क्या होती है एंकर बुक, इस तरह आप उठा सकते हैं फायदा

Photo : BCCL

Anchor Books: पिछले कुछ समय के दौरान शेयर मार्केट में लोगों की रुचि काफी तेजी से बढ़ी है। पिछले साल के अंत के दौरान एक से बढ़कर इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) हमें देखने को मिले थे। इस साल भी लोग काफी बेसब्री से कंपनियों के IPO का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी शेयर मार्केट में रुचि रखते हैं और पिछले कुछ समय से IPO में इन्वेस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की साबित हो सकती है। किसी भी कंपनी के IPO से पहले उसकी एंकर बुक जारी की जाती है। आइए आपको बताते हैं कि एंकर बुक क्या होती है और आप इसका इस्तेमाल करके IPO में अपनी इन्वेस्टमेंट ज्यादा बेहतर कैसे बना सकते हैं।

एंकर बुक और एंकर इन्वेस्टर्स

अमेरिका में सबसे पहले एंकर बुक का इस्तेमाल ऐसे रिकॉर्ड्स के लिए किया जाता था जिनमें दिन भर के ट्रेड को लिखा जाता था। साल 1953 के आस-पास एंकर बुक शब्द का इस्तेमाल अमेरिका में होता था। साल 2009 में सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने भारतीय मार्केट में एंकर इन्वेस्टर का आइडिया पेश किया था। किसी भी कंपनी के IPO को जनता के लिए खोले जाने से पहले एंकर इन्वेस्टर्स के लिए खोला जाता है।

किस काम की है एंकर बुक?

मॉडर्न मार्केटों में एंकर इन्वेस्टर्स का शब्द का इस्तेमाल कंपनियों के लिए किया जाता है। इस तरह किसी भी कंपनी की एंकर बुक में भाग लेने वाली कंपनियां ही उसकी एंकर इन्वेस्टर होती हैं। जितने बड़े नाम किसी कंपनी की एंकर बुक में होते हैं उतना ही उस IPO का महत्त्व बढ़ जाता है। एंकर बुक में शामिल नामों के माध्यम से ही रिटेल इन्वेस्टर्स किसी कंपनी के IPO पर विश्वास करते हैं। ठीक इसी तरह आप भी एक कंपनी की एंकर बुक को देखकर उसके IPO के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं।
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article