यूटिलिटी

नए अवतार में आ रही LPG, 155 रु में मिलेगा गैस सिलेंडर, कहलाएगा 'मुन्ना'

2 Kg Munna Cylinder: इंडियन ऑयल ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के बाद 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर पेश किया था और अब ये 2 किलो वाला मुन्ना सिलेंडर पेश करने जा रही है।

Image

जल्द आएगा 2 किलो वाला मुन्ना गैस सिलेंडर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन ऑयल पेश करेगी मुन्ना सिलेंडर
  • सिलेंडर में होगी 2 किलो गैस
  • घरेलू सिलेंडर के रेट पर मिलेगी गैस

2 Kg Munna Cylinder: बहुत जल्द घरेलू गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) एक नए रूप में आने वाला है। दरअसल अब इंडियन ऑयल (Indian Oil) 'छोटू' सिलेंडर (Chhotu Cylinder) के बाद, जल्द ही उत्तर पूर्वी क्षेत्र में 'मुन्ना' सिलेंडर (Munna Cylinder) लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी के एक टॉप अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि इंडियन ऑयल सभी सात राज्यों में एलपीजी बॉटलिंग यूनिट्स स्थापित करने के अलावा क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर भी ध्यान देगी।

काफी हल्का होगा मुन्ना सिलेंडर

बता दें कि इंडियन ऑयल ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के बाद 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर पेश किया था और अब ये 2 किलो वाला मुन्ना सिलेंडर पेश करने जा रही है। इंडियन ऑयल, असम ऑयल डिवीजन के कार्यकारी निदेशक और राज्य प्रमुख, जी रमेश ने कहा कि पिछले साल पूर्वोत्तर में 5 किलो का एलपीजी सिलेंडर 'छोटू' पेश करने के बाद, हम 2 किलो का सिलेंडर भी लॉन्च करेंगे।

'मुन्ना' के लिए बॉटलिंग यूनिट्स जल्द ही त्रिपुरा और उत्तरी गुवाहाटी में लॉन्च की जाएंगी।

इन लोगों के बहुत काम का होगा मुन्ना सिलेंडर

हल्के एलपीजी सिलेंडर शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में प्रवासी आबादी की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं, जिनके पास एडरेस प्रूफ नहीं है या उनकी गैस की खपत कम है। 'मुन्ना' पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों के लिए खास तौर पर काम आएगा, क्योंकि इसे लाना-ले जाना आसान होगा।

कितनी होगी कीमत

'मुन्ना' की प्रति किलोग्राम कीमत लगभग रेगुलर घरेलू सिलेंडर के समान होगी। दिल्ली में 14.2 किलो वाला सिलेंडर 1103 रु का है। यानी एक किलो गैस हुई करीब 77.7 रु की। इस तरह मुन्ना सिलेंडर 155 रु की कीमत पर मिल सकता है।

छोटू को मिला है बढ़िया रेस्पोंस

उत्तर पूर्वी राज्यों में 'छोटू' के लिए अच्छा रेस्पोंस मिला है। पिछले वित्त वर्ष में इसकी लगभग 60,000-65,000 इकाइयां बेची गईं और चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 15,000 इकाइयां और बेची गईं।

इंडियन ऑयल के पास इस समय उत्तर पूर्व में 871 एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर हैं। इस क्षेत्र में कंपनी के कुल 1.12 करोड़ एलपीजी ग्राहक हैं, जिनमें 91 लाख का एक्टिव ग्राहक हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article