यूटिलिटी

AC खरीदने से पहले मापें कमरे का साइज! जानिए कितने टन का एसी देगा सबसे ज्यादा कूलिंग; बचेंगे हजारों रुपए

AC Tonnage Guide: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अगर आप भी एक नया एसी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित होने वाली है। खरीदारी से पहले आपको कमरे के साइज और सही टन क्षमता वाला AC को लेकर सही जानकारी होनी चाहिए।

Image

कमरे के साइज के हिसाब कितने टन का एसी लें (Photo: iStock)

AC Tonnage Guide: मार्च का महीना भी आधा निकल चुका है, यानी गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। गर्मियां बढ़ने के साथ घर में एसी की जरूरत भी महसूस होने लगेगी। ऐसे में अगर आप भी एक नया एसी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हमेशा कमरे के साइज और जरूरत के अनुसार सही टन क्षमता वाला AC चुनने की सलाह दी जाती है। कमरे के साइज और जरूरत के अनुसार सही टन क्षमता वाला AC बेहतर कूलिंग देता है, बिजली की बचत करता है और एसी लंबे समय तक सही तरीके से काम करता है।

AC Tonnage क्या होता है

सबसे पहले तो यही समझें कि AC Tonnage क्या होता है। AC Tonnage एयर कंडीशनर की कूलिंग क्षमता को मापने का तरीका है और इसे टन में व्यक्त किया जाता है। अगर कोई एयर कंडीशनर प्रति घंटे 12,000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट (BTU) गर्मी को हटाने की क्षमता रखता है तो उसे 1 Ton AC कहा जाता है।

ज्यादा टन का एसी मतलब ज्यादा ठंडक नहीं

बहुत से लोग मानते हैं कि ज्यादा टन का AC हमेशा ज्यादा ठंडक देता है लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। अगर किसी कमरे के लिए जरूरत से ज्यादा टन वाला AC लगाया जाता है, तो वह कमरे को बहुत जल्दी ठंडा कर देता है और बार-बार ऑन और ऑफ (स्टार्ट-स्टॉप) होने लगता है। इससे कमरे में नमी (Humidity) बढ़ सकती है, बिजली की खपत भी ज्यादा होती है और AC की लाइफ कम हो सकती है।

वहीं, अगर AC का टननेज कमरे के हिसाब से कम है, तो AC को लगातार चलना पड़ता है क्योंकि वह कमरे को ठीक से ठंडा नहीं कर पाता। इससे ऊर्जा की खपत बढ़ जाती है और बिजली का बिल भी ज्यादा आने लगता है।

कितने टन का एसी लेना रहेगा सही

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के अनुसार, आम तौर पर अगर कमरे का साइज 120 वर्ग फुट तक है तो 1 Ton AC ठीक रहता है। वहीं 121 से 180 वर्ग फुट के कमरे के लिए 1.5 Ton AC बेहतर कूलिंग देता है। अगर कमरे का साइज 181 से 250 वर्ग फुट के बीच है तो लगभग 1.6 Ton AC सही माना जाता है। इसके अलावा बड़े कमरे या हॉल जिनका साइज 251 से 400 वर्ग फुट तक होता है, उनके लिए आमतौर पर 2 Ton AC सही रहता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article