New Car and Bike Ki Chabi Me Lage Metal Tag Ka Kya Matlab Hai: जब आप नई कार या बाइक खरीदते हैं, तो चाबी के साथ एक छोटा सा मेटल या एल्युमीनियम का टुकड़ा जरूर मिलता है। ज्यादातर लोग इसे बेकार समझकर हटा देते हैं, जबकि कुछ लोग इसे सालों तक चाबी के साथ ही लगाए रखते हैं। सच यह है कि यह छोटा सा टैग कोई साधारण चीज नहीं, बल्कि आपकी गाड़ी से जुड़ी एक बेहद जरूरी जानकारी छिपाए होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
मान लीजिए आपकी गाड़ी की चाबी कहीं खो जाती है या दोनों चाबियां गुम हो जाती हैं, तो ऐसी स्थिति में यह की कोड बहुत काम आता है। पहले के समय में चाबी खोने पर पूरा लॉक बदलना पड़ता था, लेकिन अब इस कोड की मदद से कंपनी या सर्विस सेंटर नई चाबी आसानी से बना देते हैं।
आखिर क्या होता है इस मेटल टैग में खास?
इस धातु के टुकड़े पर कुछ नंबर लिखे होते हैं, जिन्हें “की कोड” कहा जाता है। आमतौर पर यह टैग एल्यूमीनियम का होता है। यह कोड आपकी गाड़ी की चाबी से जुड़ी एक खास पहचान होती है। आमतौर पर लोग इसकी अहमियत को नहीं समझते, लेकिन जरूरत पड़ने पर यही कोड सबसे ज्यादा काम आता है।
चाबी खो जाए तो यही बनेगा सबसे बड़ा सहारा
मान लीजिए आपकी गाड़ी की चाबी कहीं खो जाती है या दोनों चाबियां गुम हो जाती हैं, तो ऐसी स्थिति में यह की कोड बहुत काम आता है। पहले के समय में चाबी खोने पर पूरा लॉक बदलना पड़ता था, लेकिन अब इस कोड की मदद से कंपनी या सर्विस सेंटर नई चाबी आसानी से बना देते हैं।
कैसे बनती है नई चाबी?
जब आप यह कोड ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर को देते हैं, तो वे इसे मशीन में डालते हैं और उसी आधार पर नई चाबी तैयार करते हैं। इस प्रक्रिया में नई चाबी बिल्कुल पुरानी जैसी ही बनती है और बिना किसी दिक्कत के काम करती है। अगर यह कोड आपके पास नहीं हो, तो पूरी प्रक्रिया मुश्किल और महंगी हो सकती है।
स्मार्ट की के दौर में भी है उतना ही जरूरी
आजकल कई गाड़ियों में स्मार्ट की या की-फोब मिलते हैं, जिनमें एक इमरजेंसी चाबी भी होती है। उस इमरजेंसी चाबी को दोबारा बनवाने के लिए भी यही की कोड काम आता है। इतना ही नहीं, अगर चाबी चोरी हो जाए तो इसी कोड के जरिए पुरानी चाबी को सिस्टम से हटाया भी जा सकता है।
सुरक्षा के लिए इसे संभालकर रखना जरूरी
यह मेटल टैग जितना उपयोगी है, उतना ही संवेदनशील भी है। इस पर लिखा कोड आपकी गाड़ी का एक तरह से “डिजिटल फिंगरप्रिंट” होता है। अगर यह किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग जाए, तो वह आपकी गाड़ी की डुप्लीकेट चाबी बनवा सकता है।
इसे कहां और कैसे रखें सुरक्षित?
सबसे अच्छा तरीका यह है कि इस मेटल टैग को चाबी के साथ लटकाकर न रखें। इसे घर पर किसी सुरक्षित जगह या गाड़ी के दस्तावेजों के साथ संभालकर रखें। साथ ही, इसकी एक फोटो अपने फोन या ईमेल में सेव कर लेना भी समझदारी होगी, ताकि जरूरत पड़ने पर आप आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकें। तो अगली बार जब आप अपनी गाड़ी की चाबी में लगे इस छोटे से मेटल टुकड़े को देखें, तो उसे बेकार समझकर फेंकने की गलती न करें, क्योंकि असली जरूरत के समय यही आपकी सबसे बड़ी मदद करेगा।
