यूटिलिटी

2000 Note News: अगर 30 सितंबर तक नहीं बदल पाए 2000 के नोट, तो जानिए फिर क्या होगा

2000 Note News: आरबीआई यानी भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को 2000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा कर दी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने देश में काम करने वाले सभी बैंकों को सलाह दी है कि वे तुरंत 2000 रुपये के नोटों को जारी करना बंद कर दें।

Image

2000 रुपये के नोट अभी भी लीगल टेंडर के रूप में इस्तेमाल किए जाते रहेंगे

Photo : iStock

2000 Note News: आरबीआई यानी भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को 2000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा कर दी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने देश में काम करने वाले सभी बैंकों को सलाह दी है कि वे तुरंत 2000 रुपये के नोटों को जारी करना बंद कर दें। आरबीआई ने हालांकि, कहा है कि इस फैसले से आम लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि 2000 रुपये के नोट अभी भी लीगल टेंडर के रूप में इस्तेमाल किए जाते रहेंगे।

30 सितंबर तक बैंकों में जमा कर सकते हैं 2000 रुपये के नोट

आरबीआई ने कहा है कि लोग 23 मई से लेकर 30 सितंबर तक बैंकों में 2000 रुपये के नोट जमा कर सकते हैं। इसके अलावा, लोग चाहें तो बैंकों में जाकर अपने 2000 रुपये के नोट बदलकर 500, 200, 100 रुपये के नोट भी ले सकते हैं। हालांकि, बैंकों में 2000 रुपये के नोट जमा करने और बदलने की आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2023 तय की गई है। यानी लोगों के पास 2000 रुपये के नोट जमा करने और बदलने के लिए 4 महीने से भी ज्यादा का समय है।

नोट जमा करने और बदलने के लिए 4 महीने से भी ज्यादा समय

भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि लोगों के लिए पूरे प्रोसेस को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए 2000 के नोटों को जमा करने और बदलने के लिए चार महीने से ज्यादा का समय दिया गया है। इसलिए लोगों को तय समय के अंदर यानी 30 सितंबर तक अपनी सुविधानुसार इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

30 सितंबर तक नहीं बदल पाए 2000 के नोट तो क्या होगा

कहने का सीधा मतलब ये है कि फिलहाल 2000 रुपये के नोट जमा करने या बदलने के लिए 30 सितंबर ही आखिरी तारीख है। हालांकि, अगर नोट जमा करने या बदलने की डेडलाइन में किसी भी तरह का कोई बदलाव होता है तो RBI इसे लेकर सभी जरूरी जानकारी जारी कर देगा। फिलहाल, 2000 रुपये के नोट जमा करने और बदलने की आखिरी तारीख 30 सितंबर ही है।

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसिया author

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर... और देखें

End of Article