यूटिलिटी

आज चांद बन जाएगा Supermoon, जानें कैसे हो सकेंगे दीदार

1st Supermoon of 2023: सुपरमून और सामान्य पूर्ण चांद के बीच साइज के अंतर को आप खुली आंखों से नहीं देख सकते। मौसम की स्थिति या मूनराइज के समय के कारण फुल मून को देखना मुश्किल हो सकता है।

Image

2023 का पहला सुपरमून आज दिखेगा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आज दिखेगा साल का पहला सुपरमून
  • शाम 5.08 पर दिखना होगा शुरू
  • पृथ्वी से करीब हो जाएगा चांद

1st Supermoon of 2023: इस साल होने वाले चार सुपरमून (Supermoon) में से पहला आज 3 जुलाई 2023 को दिखाई देगा। खास बात यह है कि आज चांद अन्य महीनों के सुपरमून की तुलना में अधिक चमकीला दिखाई देगा। इस महीने का सुपरमून भी पृथ्वी से 14,000 मील करीब होगा।

सुपरमून को भारत में बक मून भी कहा जाता है। ये आज शाम लगभग 5:08 बजे दिखाई देगा। यह घटना, जिसे "ल्यूनर डिस्प्ले" के नाम से भी जाना जाता है, तब घटित होती है जब चंद्रमा अपनी ऑर्बिट में पृथ्वी के सबसे करीबी बिंदु पर होता है।

कैसे देख पाएंगे सूपरमून

सुपरमून और सामान्य पूर्ण चांद के बीच साइज के अंतर को आप खुली आंखों से नहीं देख सकते। मौसम की स्थिति या मूनराइज के समय के कारण फुल मून को देखना मुश्किल हो सकता है।

रोम, इटली में वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट (Virtual Telescope Project) आज रात आकाश में फुल बक मून की लाइवस्ट्रीमिंग अपने यूट्यूब पर करेगा। ये उन स्काईवॉचर्स के लिए खास मौका होगा जो 2023 के पहले सुपरमून को आसानी से नहीं देख सकते। लाइवस्ट्रीमिंग 5 बजे से शुरू होगी। एक रिपोर्ट के अनुसार सेलेस्ट्रॉन एस्ट्रो फाई 102 टेलीस्कॉप की मदद से आप सुपरमून देख सकते हैं।

कब-कब दिखेंगे सुपरमून

अगस्त 2023 में दो सुपरमून होंगे - स्टर्जन मून और ब्लू मून। साल का चौथा और अंतिम सुपरमून 29 सितंबर, 2023 को होगा। हालांकि फुल मून 13 बार दिखेंगे। नासा के अनुसार, सुपरमून तब होता है जब चंद्रमा की कक्षा उसी समय पृथ्वी के सबसे करीब होती है जब फुल मून या पूर्णिमा हो। सुपरमून पृथ्वी के चंद्रमा को सामान्य से अधिक चमकीला और करीब दिखाता है।

सुपरमून के दौरान, चंद्रमा सामान्य से लगभग 30% अधिक चमकीला और 14% बड़ा दिखाई देता है। बता दें कि सुपरमून के हॉट मून, रास्पबेरी मून और राइप कॉर्न मून जैसे अन्य निकनेम भी हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article