बिजनेस

HDFC बैंक के शेयर ने उड़ाया गर्दा, केवल 20 हजार लगा कर बन गए करोड़पति

HDFC Bank Share History: एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक का विलय हो गया है, मगर बैंक के अनुसार इनके शेयरधारकों के बीच शेयर स्वैप की रिकॉर्ड तिथि 13 जुलाई 2023 तय की गई है। बता दें कि लंबी अवधि में एचडीएफसी बैंक का शेयर बहुत कम पैसा लगाने वालों को करोड़पति बना चुका है।

Image

एचडीएफसी बैंक ने बनाया करोड़पति

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • HDFC Bank के शेयर ने दिया शानदार रिटर्न
  • निवेशकों को कराया 50 हजार फीसदी से ज्यादा फायदा
  • 20 हजार को बना दिया 1 करोड़

HDFC Bank Share History: हाउसिंग फाइनेंस की प्रमुख कंपनी एचडीएफसी (HDFC) का एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में विलय हो गया है। इस विलय से भारत में प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक वजूद में आया है। एचडीएफसी बैंक अब इक्विटी मार्केट कैपिटल के मामले में जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी (JPMorgan Chase & Co), इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना लिमिटेड (Industrial and Commercial Bank of China Ltd) और बैंक ऑफ अमेरिका कॉर्प (Bank of America Corp) जैसे बड़े दिग्गजों के बाद चौथे स्थान पर है।

एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक का विलय हो गया है, मगर बैंक के अनुसार इनके शेयरधारकों के बीच शेयर स्वैप की रिकॉर्ड तिथि 13 जुलाई 2023 तय की गई है। बता दें कि लंबी अवधि में एचडीएफसी बैंक का शेयर बहुत कम पैसा लगाने वालों को करोड़पति बना चुका है।

20000 से कम को बनाया 1 करोड़

5 अप्रैल 1996 को शेयर बाजार में अपनी शुरुआत से अब तक एचडीएफसी बैंक के शेयर ने 50241.11 फीसदी रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न ने निवेशकों का पैसा 503 गुना से अधिक हो गया है। इस आधार पर जिस किसी ने भी उस समय बैंक के शेयरों में 19904 रु ही लगाए होंगे, उनकी वैल्यू इस समय 1 करोड़ रु होगी।

बीएसई (BSE) पर 5 अप्रैल 1996 को बैंक का शेयर 3.43 रु पर था, जबकि आज यह करीब 3 बजे 1726.70 रु पर है।

5 साल में 63 फीसदी कराया फायदा

  • एचडीएफसी बैंक के शेयर ने 5 साल में 63.35 फीसदी फायदा कराया है
  • शेयर के एक साल का रिटर्न 27.39 फीसदी रहा है
  • 2023 में अब तक इसने 6 फीसदी रिटर्न दिया है
  • बीते 6 महीनों में शेयर ने 5.31 फीसदी रिटर्न दिया है
  • इसके बीते एक महीने का रिटर्न 7.62 फीसदी रहा है
  • बीते 5 दिन में शेयर 5.4 फीसदी ऊपर चढ़ा है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article