लंगूर पर चढ़ा पढ़ाई करने का भूत, रोज क्लास में लगा रहा हाजिरी, वीडियो में देखें अनोखा अंदाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2022, 11:10 AM IST

Langur Viral Video: सोशल मीडिया पर लंगूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो क्लास में बच्चों के साथ पढ़ाई कर रहा है। लंगूर को भगाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वो नहीं भागा।

Langur Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है।  यहां आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जो लोगों का दिल जीत लेती हैं।  वहीं, कुछ मामलों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। झारखंड से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लंगूर का अंदाज देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो रहा है। क्योंकि, इस लंगूर के ऊपर पढ़ाई करने का भूत सवार है। अब आप सोच रहे होंग कि लंगूर के ऊपर पढ़ाई का भूत। तो सही सुना आपने एक लंगूर इन दिनों पढ़ाई को लेकर सुर्खियों में है। लंगूर दूसरे बच्चों के साथ क्लास में बैठकर पढ़ाई करता है। साथ ही प्रार्थना में भी वो उपस्थित रहता है। हालांकि, लंगूर को भगाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन वो नहीं भागा। क्लास के बाद लंगूर कहीं गायब हो जाता है और फिर अगले दिन समय पर आ जाता है। वीडियो में आप भी देखें क्या है पूरा मामला?

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!