दुकान लूटने आए थे लुटेरे, लेकिन दुकानदार ने कर दिया ऐसा खेल, वीडियो हो गया वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2022, 01:18 PM IST

Loot Viral Video: पंजाब से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ बदमाश ज्वेलरी दुकान लूटने पहुंचे थे। लेकिन, दुकानदार ने लुटेरों को जबरदस्त सबक सिखाया।

Loot Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको लूट के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो तो इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो देखकर हंसी भी छूट जाती है। लेकिन, पंजाब से लूट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर एक पल के लिए आप दंग रह जाएंगे। क्योंकि, यहां लुटेरों को दुकानदार ने जबरदस्त सबक सिखाया। बताया जा रहा है कि पंजाब के तरनतारन में कुछ बदमाश ज्वेलरी शॉप लूटने के लिए पहुंचे थे। लेकिन, दुकानदार ने गजब की हिम्मत दिखाई और बदमाशों से भिड़ गया। झड़प के दौरान अपराधी के हाथ से जैसे ही पिस्तौल गिरी दुकानदार ने अपनी पिस्तौल निकाल ली। बंदूक देखकर अपराधी डर गए और सारा सामान छोड़कर वहां से भाग खड़े हो गए। लेकिन, पूरा मामला CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब वायरल हो गया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!