बीच पर बिकनी में घूम रही लड़कियों के बीच अचानक साड़ी में पहुंच गई महिला, देखें फिर क्या हुआ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 01:24 PM IST

Viral Video: अगर कोई बीच पर साड़ी में पहुंच जाए तो माहौल कुछ बदल सा जाएगा। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपको हंसी आ जाएगी।

बीच पर बिकनी में घूम रही लड़कियों के बीच अचानक साड़ी में पहुंच गई महिला, देखें फिर क्या हुआ

Viral Video: आप अगर समुद्र के किनारे गए होंगे तो आपने देखा होगा कि बिकिनी में कई विदेशी महिलाएं घूमती रहती हैं। इसमें से कई महिलाओं को आप नहाते हुए और कई महिलाओं को आप बीच पर धूप सेंकते देख सकते हैं। बहुत ही कम ऐसा होता है कि कोई बीच पर पूरे ड्रेस में नजर आ जाए। इसके उलट अगर कोई बीच पर साड़ी में पहुंच जाए तो माहौल कुछ बदल सा जाएगा। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपको हंसी आ जाएगी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र के बीच पर बिकनी में घूम रही विदेशी महिलाओं के बीच एक महिला भारतीय परिधान में पहुंच जाती है। इसके बाद बिकनी में घूम रही महिलाएं ऐसा रिएक्शन देती हैं, जो देखने लायक है। आप देख सकते हैं कि साड़ी पहनी महिला के आस-पास कई विदेशी महिलाएं सिर्फ बिकिनी में ही टहल रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया में सामने आने के बाद लोग इस नजारे का जमकर मजा ले रहे हैं। वीडियो देखने पर यह बीच भारत के बाहर का लग रहा है। इसमें ज्यादातर विदेशी ही दिखाई दे रहे हैं। देखें वीडियो- 

मजेदार नजारा

साड़ी पहनी महिलो को छोड़ दिया जाए तो बाकी सारी महिलाएं सिर्फ बिकिनी में ही दिखाई देती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पथरीले इलाके में लकड़ी का एक प्लेटफॉर्म बना हुआ है। इस प्लेटफॉर्म पर विदेशी महिलाओं का आना-जाना लगा हुआ है। अचानक इसी प्लेटफॉर्म पर साड़ी पहने एक भारतीय महिला आ जाता है। आप देख सकते हैं कि वह अपने सिर पर पल्लू रखी हुई है। वहां घूम रही लड़कियों से यह महिला बिल्कुल ही अलग नजर आ रही है। आप देख सकते हैं कि महिला के बैकग्राउंड में भी विदेशी लड़कियां बिकिनी पहनी हुई हैं।

ट्विटर पर इस वीडियो को @darshanvpathak नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। आपको बैकग्राउंड में नीला समुद्र दिखाई दे रहा होगा। जब भारतीय महिला वहां से गुजर रही थी तो विदेशी महिलाओं का चेहरा देखने लायक था। वह हंसी-मजाक करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करने के साथ यूजर ने लिखा, 'अरे काकी कहां पहुंच गई।' 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!