बीच सड़क पर कार से उतरी महिला, जंगल से आया बाघ और खींच ले गया; सामने आया डरावना Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 05:42 PM IST

Tiger Attacks Woman Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार में सवार एक महिला बीच हाईवे पर उतरती है। इसी बीच जंगल से एक बाघ आता है और महिला को खींच ले जाता है।

बीच सड़क पर कार से उतरी महिला, जंगल से आया बाघ और खींच ले गया; सामने आया डरावना Video
Photo Credit: Twitter

Tiger Attacks Woman Video: बहुत सारे लोगों को जंगल की यात्रा करना पसंद होता है। हालांकि, जंगल के बीच यात्रा के दौरान लोगों को काफी सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि कई बार यह खतरनाक हो सकता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार में सवार एक महिला बीच हाईवे पर उतरती है। इसी बीच जंगल से एक बाघ आता है और महिला को खींच ले जाता है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कांप गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला जंगल के बीच गुजर रही हाईवे पर कार से बाहर उतरकर बड़ी भूल कर देती है, जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ता है। इस दौरान महिला के साथ जो होता है, उसे देखकर आप कांप जाएंगे। वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कार बीच हाईवे पर रुकती है। इसके बाद उसमें से एक महिला उतरती है। वह घूमकर कार के दूसरे साइड जाती है। इस दौरान वह बाहर ही खड़ी होकर कार में बैठे एक व्यक्ति से कुछ बात करने लगती है।

पति से झगड़ा पर कार से बाहर निकलती है महिला

आप देख सकते हैं कि महिला की कार के पीछे दो और कारें आकर रुकती हैं। शायद ये दोनों कारें बीच में खड़ी महिला के कार के हटने का इंतजार कर रही होती हैं। इसी बीच अचानक से वहां पर एक खूंखार सा बाघ आता है। जब तक लोग कुछ समझ पाते, वह बाघ अपने आगे के दो पैरों से महिला को दबोचता है और उसे झाड़ियों में खींच ले जाता है। यह देखकर कार में बैठे लोगों की हालत खराब हो जाती है। बाग उस महिला को जिस तरह से खींचकर ले जाता है, वह काफी डरावना लगता है। आप देख सकते हैं कि कार में बैठे लोग महिला को बचाने के लिए भागते हैं। देखें खौफनाक वीडियो- 

वीडियो को @RANDOMFACTS2022 नाम के ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो चीन का बताया जा रहा है। वीडियो देखकर एक यूज्र ने दावा किया कि वीडियो वाइल्ड लाइफ सफारी का है। यूजर का दावा है कि महिला कार से इसलिए बाहर निकलती है, क्योंकि उसका कार में बैठे अपने पति से झगड़ा हो जाता है। यह गलती महिला को भारी पड़ती है। रिपोर्ट के अनुसार, जब महिला को बचाने उसके पति और उसकी मां गाड़ी के बाहर आते हैं तो बाघ मां पर हमला कर देता है और उसे मौत की घाट उतार देता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!