OMG: शादी के 10 महीने बाद खुला बड़ा राज, पति की सच्चाई जान पत्नी के उड़ गए होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2022, 04:15 PM IST

Ajab Gajab News: 10 महीने तक शादी के बंधन में रहने के बाद पत्नी को पति के बारे में ऐसी सच्चाई पता चली, जिससे उसकी पूरी जिंदगी बदल गई।

OMG: शादी के 10 महीने बाद खुला बड़ा राज, पति की सच्चाई जान पत्नी के उड़ गए होश

Ajab Gajab News: इस दुनिया में ऐसी-ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिनके बारे में जानकर लोग दंग रह जाते हैं। वहीं, कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इंडोनेशिया से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई सन्न रह गया। यहां शादी के 10 महीने बाद पति के बारे में ऐसा राज खुला जिसके बारे में जानकर पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई। क्योंकि, महिला का पति पुरुष नहीं बल्कि महिला थी। आइए, जानते हैं क्या है अजीबोगरीब मामला?

'डेली स्टार' के मुताबिक, आरोपी महिला का नाम एरायानी (Erayani) है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब तीन तक बातचीत हुई। इसके बात पीड़ित महिला ने उससे शादी कर ली। इतना ही नहीं आरोपी महिला के घर में ही रहने लगा। शुरुआत में सबकुछ सामान्य था। लेकिन, लड़की के मां-बाप को उस पर शक होने लगा। क्योंकि, आरोपी ना तो खुलकर किसी से बात करता था और ना ही नौकरी-पेशे के बारे में कोई जानकारी देता था। इतना ही नहीं वो अपनी पत्नी से लगातार पैसा मांगता था। जब आरोपी से सवाल-जवाब ज्यादा होने लगा तो पीड़ित महिला को लेकर वो कहीं और शिफ्ट हो गया।

चौंकाने वाली सच्चाई

पीड़ित महिला को तब तक उस पर कोई शक नहीं हुआ। लेकिन, आरोपी ने महिला को घर में कैद कर लिया और उसे किसी से बातचीत नहीं करने दी। महिला जब हद से ज्यादा प्रताड़ित होने लगी तो चुपके से इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को जैसे ही सच्चाई की पता चली उसे अपने गिरफ्त में लिया। फिर जो राज खुला उसने सबको हिला दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पुरुष नहीं बल्कि महिला है और पैसों के लिए उससे शादी रचाई है। जांच में ये बात भी सामनेआई कि आरोपी ने महिला से 15 लाख रुपए से ज्यादा ऐंठ लिए हैं। अब मामला कोर्ट में है और जुर्म साबित होने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। लेकिन, इस मामले की हर तरफ चर्चा हो रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!